मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया वालों ने दीपिका को कहा 'भाभी', मिला ऐसा रिएक्शन, देखें वायरल Video
मुंबई। आज सुबह बॉलीवुड के नए-नवेले शादी-शुदा कपल दीप-वीर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, ये दोनों आज सुबह बेंगलुरू के लिए रवाना हुए हैं क्योंकि कल बेंगलुरू में दोनों का रिसेप्शन है, जो कि दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण की ओर से रखा गया है।

मुंहई एयरपोर्ट पर दीप-वीर को सामने देखकर सारे मीडिया वालों के कैमरे उनकी ओर घूम गए, दोनों ही सितारों ने इस दौरान मीडिया वालों को निराश नहीं किया और जमकर पोज दिए, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद दीपिका जोर-जोर से हंसने लगी और उन्हें देखकर रणवीर भी ठहाके लगाने लगे।
दरअसल मीडिया वाले फोटो खींचते वक्त रणवीर को बाबा-बाबा कहकर चिल्ला रहे थे और दीपिका को भाभी-भाभी, अपने लिए भाभी शब्द सुनकर दीपिका पहले तो हैरान रह गईं और उसके बाद जोर-जोर से हंसने लगी, इस दौरान रणवीर भी हंसते रहे और कुछ शर्माते हुए भी नजर आए। दोनों के रिएक्शन का ये क्यूट वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग इसे पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट करने के बाद शेयर भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications