इस बार रंगोली के निशाने पर करण जौहर, बोलीं- लेते हैं एक्टर्स की कमाई का बड़ा हिस्सा
नई दिल्ली। कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल का बॉलीवुड की हस्तियों के साथ विवाद किसी से छुपा नहीं। कभी कोई कंगना के निशाने पर आता है तो कोई रंगोली के। इस बार रंगोली ने फिल्म डायरेक्टर करण जौहर पर निशाना साधा है। दरअसल रंगोली ने विवादित फिल्म एक्टर कमाल राशिद खान के एक ट्वीट के जवाब में करण जौहर को खरी खोटी सुनाई है। रंगोली अक्सर ही अपनी बहन की ओर से लोगों को जवाब देती रहती हैं।
करण के बारे में क्या बोलीं रंगोली चंदेल?
रंगोली ने ट्वीट किया कि- करण जौहर उन आर्टिस्ट की कमाई का बड़ा हिस्सा लेता जिसे उसने लॉन्च किया है। इसके अलावा वह ये भी बताता है कि क्या पहनना चाहिए और किसके साथ सोना चाहिए। मैं जानती हूं कि कई हॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस ऐसा करते हैं लेकिन, अपने ब्रैंड प्रोपोगैंडा के मुताबिक ब्रेकअप और फिर पैच अप किसी भी आत्म सम्मान वाले व्यक्ति को स्वीकार नहीं होगा।
'करियर गया भाड़ में, मन की शांति जरूरी'
रंगोली ने अगले ट्वीट में लिखा कि- करियर गया भाढ़ में, मन की शांति ज्यादा जरूरी है। खुद की नजरों में ही गिर जाओगे तो दुनिया में चार पैसे तो कमा लोगे मगर सही मायने में कुछ बन नहीं पाआगे।

ऋचा चड्ढा को रंगोली ने लिया था आड़े हाथ
अपनी बहन कंगना रनौत की ओर से अकसर लोगों को जवाब देने वाली रंगोली चंदेल ने पहले भी कई बार ऐसा ही किया है। हाल ही में उनके निशाने पर ऋचा चड्ढा आ गई थीं। दरअसल ऋचा ने हएक शो में कहा था कि वह कंगना की तरह पब्लिकली शाब्दिक लड़ाई में विश्वास नहीं रखती हैं। इसपर रंगोली ने ऋचा को आड़े हाथ लिया था और खूब खरी खोटी सुनाई थी।
यह भी पढ़ें- कंगना के लिए ऋचा चड्ढा से भिड़ीं रंगोली, कहा- मूवी माफिया के चमचे ज्ञान दे रहे हैं












Click it and Unblock the Notifications