'कंगना पर महेश भट्ट ने फेंककर मारी थी चप्पल, उस सारी रात रोई थी मेरी बहन'

मुंबई। एक दूसरे को लेकर विवादित बयान दे रहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत और आलिया भट्ट के विवाद में अब कंगना की बहन रंगोली चंदेल भी हिस्सा लेने लगी हैं। 16 अप्रैल की शाम को रंगोली ने कंगना पर निशाना साध रहे रणदीप हुड्डा को बुरी तरह लताड़ा। वहीं उसी दिन रात होते होते उन्होंने आलिया के माता पिता को भी नहीं बख्शा। बात आलिया की मां सोनी राजदान के ट्वीट से शुरू हुई। जहां वे आलिया पर कंगना के बार बार हमले की आलोचना कर रहीं थीं।

सोनी राजदान बोलीं- 'महेश भट्ट ने दिया था कंगना को पहले ब्रेक'

आलिया का मां सोनी राजदान ने कंगना को लेकर लिखा था- 'महेश भट्ट वो शख्स है जिसने कंगना को पहले ब्रेक दिया। और वह उन्हीं की पत्नी और बेटी पर हमला कर रही हैं। बेटी पर पर बार बार। कहने को बचा ही क्या है, गाली और नफरत को देखकर मुझे आश्चर्य है।' सोनी राजदान की इस बात पर कंगना तो नहीं लेकिन उनकी बहन जरूर बहुत कुछ बोलीं।

'महेश भट्ट के पास तो अपना प्रोडक्शन हाउस तक नहीं था'

सोनी राजदान की बात पर जवाब देते हुए रंगोली ने ट्वीट किया- 'प्रिय सोनी जी, महेश भट्ट ने कभी भी कंगना को कोई ब्रेक नहीं दिया था बल्कि अनुराग बासु ने दिया था। महेश भट्ट अपने भाई के प्रोडक्शन हाउस में क्रिएटिव डायरेक्टर थे।' अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा- 'इस बात को नोट करें कि वे उस प्रोडक्शन हाउस के मालिक नहीं थे। 'वो लम्हें' के बाद जब कंगना ने उनकी फिल्म 'धोखा' (जिसमें कंगना को सुसाइड बांबर का किरदार करना था) करने से इंकार कर दिया तो वे बुरी तरह भड़क गए और ऑफिस में ही उसपर चीखने लगे।'

'महेश भट्ट ने कंगना को चप्पल फेंककर मारी थी'

अपने तीसरे ट्वीट में रंगोली ने लिखा- 'इस सब के बाद जब कंगना फिल्म वो लम्हें के प्रिव्यू के लिए एक थिएटर पहुंचीं तो उन्होंने कंगना पर चप्पल फेंककर मारी और उसे फिल्म नहीं देखने दी, वो उस सारी रात रोई, और वो सिर्फ 19 साल की थी।' बता दें कि रंगोली के जवाब के बाद सोनी राजदान ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। इस सब से पहले रंगोली ने ट्विटर पर स्क्रीन रायटर नीना अरोड़ा द्वारा कंगना पर हमले का जवाब भी दिया था।

'जबरदस्त IQ और सूपर मॉडल लुक वाली आलिया से जलती है कंगना'

दरअसल इस सब से पहले स्क्रीन रायटर नीना अरोड़ा ने रंगोली के एक ट्वीट पर लिखा था- 'कंगना अपनी बहन के ट्विटर अकॉउंट को यूज कर अपने पुरानी चाल खेल रही हैं। अगर कंगना ने इतना कुछ हासिल कर ही लिया है तो वे आलिया से जलती क्यों हैं?' इस पर रंगोली ने तंज करते हुए कहा- 'हां कंगना आलिया के सुपर मॉडल लुक, फैशन सेंस, कई राष्ट्रीय अवार्ड, एक्टिंग स्किल, सूपर ह्यूमन एक्शन स्टाइल, शानदार आईक्यू और डायरेक्टोरियल स्किल से जलती हैं। जबकि बेचारी कंगना शुगर डैडी के बल पर जी रही है और उनके लिए फ्री में फिल्में कर रही है।'

'मुझे ही हैंडल नहीं कर सकते तुम लोग कंगना तो आग लगा देगी'

इसके बाद अगले ट्वीट में रंगोली ने लिखा- रही बात मेरा ट्विटर अकॉउंट कंगना द्वारा चलाए जाने की तो किसी दिन जरूर मैं लाइव चैट पर आऊंगी... लेकिन तुम लोग मुझे ही हैंडल नहीं कर सकोगे...कंगना तो आग ही लगा देगी।' बता दें कि मंगलवार को ही रंगोली ने कंगना पर निशाना साध रहे रणदीप हुड्डा को जमकर खरी खोटी सुनाई थी।

यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+