'मेरी गर्लफ्रेंड आलिया', रणबीर कपूर ने मानी आलिया भट्ट से अफेयर की बात, शादी पर भी किया खुलासा
नई दिल्ली। एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बीच अफेयर होने की चर्चाएं बीते काफी दिनों से फिल्मी गलियारों में चल रही हैं। दोनों को लागातार साथ में देखा भी जा रहा था लेकिन अभी तक दोनों सितारों ने सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा था। अब रणबीर कपूर ने ये माना है कि वो और आलिया रिश्ते में हैं और शादी करने का प्लान कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में रणबीर ने अपने रिश्ते पर बोला है।
Recommended Video

मेरी गर्लफ्रेंड ओवरअचीवर
रणबीर ने राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्यू में आलिया के बारे में बात की। रणबीर से सवाल हुआ था कि क्या लॉकडाउन में उन्होंने कोई ऑनलाइन क्लास ली है तो इस पर उन्होंने कहा, आप जानते हैं कि मेरी गर्लफ्रेंड आलिया ओवरअचीवर है। उन्होंने गिटार सीखने से लेकर स्क्रीनराइटिंग तक सबकी क्लास ली लेकिन मैं हमेशा अंडरअचीवर महसूस करता हूं। रणबीर ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान परिवार में परेशानियां थीं। मैं परिवार के साथ समय बितानते हुए रोज 2-3 फिल्में देखता था।

तो अब तक कर ली होती शादी..
आलिया को गर्लफ्रेंड कहने के बाद उनसे शादी को लेकर सवाल हुआ तो रणबीर ने कहा, हम शादी को प्लान कर रहे थे। अगर ये कोरोना महामारी नहीं आई होती तो शायद इस साल हम शादी कर चुके होते। मैं अपनी जिंदगी में शादी के कॉलम पर जल्द ही टिक मार्क करना चाह रहा हूं। हालांकि इस बारे में ज्यादा कुछ मैं नहीं बोलना चाहता, कहीं नजर ना लग जाए।

आलिया ने शादी पर दिया था गोलमोल जवाब
रणबीर कपूर से पहले आलिया से भी शादी को लेकर सवाल हुआ था। एक दिन पहले मीडिया के शादी के बारे में पूछे जाने पर आलिया ने कहा ता कि आजकल हर कोई मुझसे यहीं सवाल कर रहा है। मैं कहना चाहती हू कि अभी सिर्फ 25 साल की हूं। मैं इतनी जल्दी शादी क्यों करूं। मुझसे मेरे काम के बारे सवाल करिए। हालांकि अब रणबीर ने साफ कर दिया है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।

ब्रह्मास्त्र में साथ काम कर रहे हैं आलिया और रणबीर
रणबीर और आलिया इस समय फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रहे हैं। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में ये फिल्म बन रही है। बता दें कि रणबीर और आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग के लिए तो बॉलीवुड में पहचान रखते ही हैं, साथ ही बड़े फिल्मी परिवारों से भी ताल्कुक रखते हैं। रणबीर ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बेटे हैं। वहीं आलिया मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी हैं। दो बड़े फिल्मी परिवारों से होने के चलते भी इन सितारों के रिश्तों को लेकर लोगों में चर्चा रहती है।












Click it and Unblock the Notifications