हरियाणा के डीजीपी ने कहा- डेरा समर्थकों के पास से एके 47, माउजर, दो गन बरामद
नई दिल्ली। हरियाणा में बिगड़े हालात के बाद हरियाणा सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने बताया कि हरियाणा में शुक्रवार को हुई हिंसा में जो भी लोग मारे गए हैं वो स्थानीय लोग नहीं थे। सभी लोग बाहरी थे। वहीं हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि सजा सुनाए जाने से पहले पूरे प्रदेश में शांति थी। लोगों ने जजमेंट के खिलाफ विरोध किया। कोर्ट परिसर में पांच गाड़ियां ही पहुंची थी। उन्होंने बताया कि डेरा समर्थकों के पास से एके 47, माउजर, दो गन बरामद हुई है।

हरियाणा में भड़की हिंसा पर सरकार ने रखा पक्ष
शुक्रवार को गुरमीत राम रहीम को पंचकूला की सीबीआई अदालत ने दोषी करार दिया। इस फैसले के बाद पंचकूला समेत हरियाणा के कई जिलों हिंसा हुई। पूरे हालात को लेकर हरियाणा सरकार की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी और हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू शामिल हुए। हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसू ने बताया कि डेरा मुख्यालय में सेना नहीं घुसी है। प्रदेश में शुक्रवार को हुई हिंसा में जो भी लोग मारे गए हैं वो स्थानीय लोग नहीं थे। सभी लोग बाहरी थे। उन्होंने ये भी बताया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जेल में कोई विशेष ट्रीटमेंट नहीं दी गई है। उन्हें सामान्य कैदी की तरह ही रखा गया है। वहीं हरियाणा के
डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि डेरा समर्थकों पर देशद्रोह के दो मामले दर्ज किए गए हैं। राम रहीम की Z+ की सुरक्षा हटा दी गई है। डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि उन्होंने खुद ऑपरेशन का नेतृत्व किया। हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने आगे कहा कि सजा सुनाए जाने से पहले पूरे प्रदेश में शांति थी। लोगों ने जजमेंट के खिलाफ विरोध किया। हिंसा को लेकर 524 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि डेरा समर्थकों के पास से एके 47, माउजर, दो गन बरामद हुई है। कोर्ट परिसर में पांच गाड़ियां ही पहुंची थी। बाबा को पंचकूला लाने की जिम्मेदारी हमारी नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications