Ramadan 2025:रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत,पीएम मोदी ने खास अंदाज में दी बधाई, देखिए नेताओं के बधाई संदेश

Ramadan 2025: रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है रविवार (2 मार्च) को पहला रोजा है। माह-ए-रमजान के चांद का दीदार शनिवार (1 मार्च) को हुआ। इसी के साथ ही भारत में माहे रमजान की शुरुआत हुई।

एक महीने तक चलने वाले इस त्योहार का इंतजार दुनिया भर के मुस्लिमों को रहता है। रमजान के शुरुआत के साथ ही लोग मुस्लिम समुदाय के लोगों को मुबारकबाद दे रहे हैं। पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने रमजान की मुबारकबाद दी है।

Ramadan 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। X पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा," रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत हो रही है। यह त्योहार हमारे समाज में शांति और सद्भाव लाए। यह पवित्र महीना आत्मनिरीक्षण, आभार और समर्पण का प्रतीक है, और हमें करुणा, दया और सेवा के मूल्यों की याद दिलाता है। रमजान मुबारक!"

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की शुभकामनाएं

लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार रात रमजान की शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी ने X पर लिखा, "रमजान मुबारक! यह पवित्र महीना आपके जीवन में खुशी और आपके मन में शांति लाए।"

वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बधाई देते हुए X पर लिखा, "आप सभी को रमजान के इस पवित्र महीने की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं दुआ करती हूं कि यह महीना आपके जीवन में खुशी, समृद्धि और शांति लेकर आए।"

नीतीश कुमार ने दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि, 'रमजान के पवित्र महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'

'रमजान का महीना रहमतों का महीना है। पूरे महीने खुदा की रहमतों की बारिश होती है। खुदा की नजर में रोजेदारों की दुआएं मकबूल होती हैं। खुदा उनकी इबादत को स्वीकार करते हैं और उसके बदले तमाम इंसानों पर अपनी रहमतों की बारिश करते हैं।'

'मेरी दुआ है कि खुदा तमाम रोजेदारों की दुआओं को कबूल करें और हम सबों के बीच मोहब्बत, एक दूसरे के प्रति आदर, सद्भाव और इज्जत की भावना को बढ़ाएं ताकि हमलोग मिलकर देश एवं राज्य की तरक्की में योगदान दें।'

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दी बधाई

इससे पहले जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रमजान के पवित्र महीने को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूरे महीने बिजली और अन्य बुनियादी सेवाओं की सही आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उमर अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा, "रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है, और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह लोगों को सुविधाएं प्रदान करे। इस संबंध में आज बैठक की गई, जिसमें हर विभाग की समीक्षा की गई। सभी को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिजली की आपूर्ति, खासकर सहरी और इफ्तार के समय, पानी की आपूर्ति, राशन, सफाई, स्वच्छता और ट्रैफिक में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।"

ये भी पढ़ें Ramadan 2025: पहला रोजा आज, जानिए क्या है आपके शहर में सहरी-इफ्तार का टाइम, देखें पूरी लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+