राम विलास पासवान बोले, 2019 में थर्ड फ्रंट के लिए वैकेंसी नहीं है

नई दिल्ली। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तमाम दल एनडीए के खिलाफ एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इन तमाम कोशिशो को केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने धता बताते हुए कहा कि थर्ड फ्रंट के लिए अभी कोई वैकेंसी नही है। पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ किसी भी गठबंधन की कोई संभावना नहीं है, 2019 में किसी भी गठबंधन के लिए कोई जगह खाली नहीं है।

ram vilas

राम विलास पासवान से जब पूछा गया कि गैर भाजपाई दल आपस में गठबंधन करने की योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने इसकी संभावना से खारिज करते हुए कहा कि नहीं ऐसा कुछ नहीं है, अभी कोई वैकेंसी नहीं है। उन्होंने कहा कि क्या कोई राहुल गांधी को स्वीकार करने का इच्छुक है। ममता बनर्जी खुद का मोर्चा बना रही हैं, वहीं के चंद्रशेखर राव और चंद्रबाबू नायडू अपना अलग मोर्चा बना रहे हैं। ऐसे कितने मोर्चे होंगे, लेकिन चुनाव करीब आने तक सभी मोर्चे निष्क्रिय हो जाएंगे और देश की जनता पीएम मोदी को अपना वोट देगी।

वहीं दलितों के घर पर भाजपा नेताओं के भोज पर केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान ने कहा कि अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के घर जा रहे हैं जहां आपको आमंत्रित किया गया है तो उसमे क्या दिक्कत है। दिक्कत तब होती है जब राहुल गांधी किसी दलित के यहां खाना खाने जाते हैं और इसे क्रांतिकारी पहल बताया जाता है, लेकिन जब पीएम मोदी और अमित शाह ऐसा करते हैं तो उसे रूढिवादिता कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी की नागरिकता पर उठे सवाल, सैन्य अधिकारी ने लोकसभा अध्यक्ष को भेजा नोटिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+