'राम की जन्‍मभूमि' फिल्‍म पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

नई दिल्‍ली। उच्चतम न्यायालय ने 'राम की जन्मभूमि' फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने से बृहस्पतिवार को इंकार कर दिया। यह फिल्म 29 मार्च को देश भर के सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका न्यायमूर्ति एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली एक पीठ के समक्ष आई। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि फिल्म के प्रदर्शित होने से अयोध्या भूमि विवाद में जारी मध्यस्थता प्रक्रिया पर असर होगा। पीठ ने कहा, मध्यस्थता प्रक्रिया और फिल्म के प्रदर्शन के बीच कोई संबंध नहीं है।

राम की जन्‍मभूमि फिल्‍म पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

साथ ही पीठ ने याचिका पर दो सप्ताह के बाद सुनवाई नियत की। अदालत ने यह टिप्पणी याकूब हबीबुद्दीन तूसी नामक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई के दौरान की। स्वयं को मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का वंशज बताने वाले तूसी ने फिल्म 'राम की जन्मभूमि के रिलीज पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।

आपको बता दें कि फिल्म की कहानी विवादित राम मंदिर मुद्दे के इर्द-गिर्द घूमती है। इससे पहले, दिल्ली उच्च न्यायालय ने इसी तरह की एक याचिका पर सुनवाई करते हुये बुधवार को कहा था कि संविधान के तहत मिली अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी को यदि बरकरार रखना है तो लोगों को सहिष्णु बनना पड़ेगा।

गौरतलब है कि फिल्म राम की जन्मभूमि में मनोज जोशी और गोविंद नामदेव नजर आएंगे। फिल्म , राम मंदिर और हलाला के विवादास्पद मुद्दे से संबंधित है। इस फिल्म को लेकर काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आती रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+