Ram Mandir Inauguration: होटल फुल, हवाई यात्रा महंगी, जानिए 22 जनवरी को अयोध्या में ठहरने का खर्च
Ram Temple Inauguration: राम मंदिर उद्घाटन के दौरान अयोध्या में वीआईपी और वीवीआईपी दौरे के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शहर में पहुंचेंगे। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी से होटल, और धर्मशालाओं की बुकिंग हो चुकी है। इस डेट पर होटल की बुकिंग काफी महंगी है। अयोध्या आने वाली ट्रेनों के स्लीपर से लेकर एसी, थर्ड एसी कोच या फिर राजधानी ट्रेन समेत सभी ट्रेनों में सीटें फुल दिख रही हैं। वहीं इस बीच 22 जनवरी और उसके आसपास के डेट की सभी फ्लाइट्स में टिकट के दामों में 100 प्रतिशत से भी अधिक वृद्धि हो चुकी है।
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के गर्भगृह में 22 जनवरी को भगवान रामलला के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही दर्शन पूजन नए भवन में शुरू होगा। इस इवेंट का खास बनाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास विशेष तैयारियों में जुटा है। इस अद्भुत क्षण के साक्षी बनने के लिए देश, दुनिया के कोने- कोने में मौजूद सनातन धर्म के मानने वाले लोग अयोध्या पहुंचना चाहते हैं। ऐसे में शहर में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। ऐसे में अयोध्या में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था, मौजूदा होटल पर दबाव बढ़ गया है। अधिकतर बड़े- छोटे होटलों में बुकिंग फुल है। इस बीच श्रीराम एयरपोर्ट से भी नेशनल फ्लाइट्स की सुविधा शुरू हो गई। हालांकि लेकिन देश के सभी एयरपोर्ट्स लखनऊ, गोरखपुर आने वाली फ्लाट्स के लिए टिकट के दाम में 100 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।

22 जनवरी को मिल रहे टिकट के रेट
22 जनवरी को कोलकाता से अयोध्या के लिए फ्लाइट में एक तरफ की यात्रा के लिए टिकट लगभग 15,000 रुपये में उपलब्ध हैं।
अहमदाबाद से अयोध्या की फ्लाइट में 22 जनवरी, 2024 की सुबह की उड़ानों के लिए की एक तरफ का टिकट करीब 13,000-13,500 रुपए में उपलब्ध है।
हैदराबाद से अयोध्या तक एक टिकट की कीमत 15,500-16,000 रुपये तक है।
भोपाल से अयोध्या तक फ्लाइट टिकट 13,300 रुपये में उपलब्ध हैं।
बेंगलुरु-अयोध्या की एक फ्लाइट टिकट की कीमत लगभग 16,000 रुपये से 17,000 रुपये है।
22 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली से अयोध्या जाने वाली फ्लाइट के लिए टिकट का दाम 10,000-10,500 रुपये है। जबकि 21 जनवरी को इंडिगो की फ्लाइट का टिकट किराया 15,199 रुपए है।
मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन यानी 22 जनवरी को मंदिर परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति, जिसे ट्र्स्ट ने अनुमति ना दी हो उसका प्रवेश वर्जित होगा। मंदिर को आम दर्शनार्थियों के लिए दो दिन पहले यानी 20 जनवरी से ही बंद कर दिया जाएगा। वहीं जब 23 जनवरी से जब आम जनता के लिए मंदिर खुलेगा तो अयोध्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब भी उमड़ेगा। ऐसे में अयोध्या में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
बसाई जा रही टेंट सिटी
टेंट सिटी के बाहर हिल स्टेशन और टेंट के अंदर कि सी- फाइव स्टार होटल वाला फील भी मिलेगा। इसमें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले साधु-संतों आदि के रुकने की व्यवस्था होगी। हर कंपार्टमेंट सर्दी की वजह से एयर टाइट होगा। अंदर 3 लोगों के रुकने और नहाने आदि की व्यवस्था की गई है। वहीं टेंट सिटी में अभी से लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। जनवरी में बुकिंग फुल है। जबकि फरवरी में आधी से अधिक बुकिंग की जा चुकी है। अयोध्या के मणिपर्वत इलाके के पास ऐसे 1450 कंपार्टमेंट की व्यवस्था होगी।
प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कहां- कहां होगी ठहरने की व्यवस्था?
राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए प्रबंध किया है। ट्रस्ट ने करीब 4500 साधु-संतों, 2000 VVIP के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए भी व्यवस्था की है।
कारसेवक पुरम के मैदान में 1000 लोग डॉरमेट्री में ठहर सकेंगे।
850 लोगों के कंपार्टमेंट में रुकने की व्यवस्था की जा रही है।
महंत नृत्य गोपाल दास के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के मैदान में 850 लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है।
अयोध्या और रानोपाली के बीच करीब 45 एकड़ में टिन सिटी बसाई जा रही है, जिसमें करीब 12000 लोग ठहर सकेंगे।
मणि पर्वत और बाग बिजेसी में 3500 संतों के रोकने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा यहां 400 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था होगा।
करीब 2000 अस्थाई शौचालय बनाए जा रहे हैं।
ट्रस्ट के द्वारा विभिन्न धर्मशाला स्कूलों से लगभग 600 कमरे भी लिए गए हैं।
कार्यक्रम स्थल तक लाने ले जाने के लिए लगभग 100 स्कूल बसों का अतिरक्ति प्रबंध किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications