तो इसलिए राम राज्य रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाने नहीं पहुंचे थे सीएम योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण और रामराज्य की स्थापना को लेकर कारसेवकपुरम से मंगलवार को रामराज्य रथयात्रा की शुरूआत हो गई। विश्व हिंदू परिषद के महासचिव चंपत राय ने इस रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई। हालांकि इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को शामिल होना था लेकिन आखिरी वक्त में उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया। वहीं सवाल उठ रहे हैं कि किसी मतभेद की वजह से योगी आदित्यनाथ इस रथयात्रा में शामिल नहीं हुए। स्क्रॉल में छपी खबर के मुताबिक कहा जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ इस रथयात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए पहुंचने वाले थे लेकिन वीएचपी की कोशिश थी कि उनके संगठन से जुड़े नेता इसका उद्घाटन करें, जिसकी वजह से योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

13 फरवरी को अयोध्या से शुरू हुई राम राज्य रथ यात्रा

13 फरवरी को अयोध्या से शुरू हुई राम राज्य रथ यात्रा

राम मंदिर बनाने की शपथ के साथ राम राज्य रथ यात्रा अयोध्या से रवाना हो गई है। करीब 40 दिनों बाद ये रथ यात्रा रामेश्वरम में खत्म होगी। इस यात्रा का आयोजन महाराष्ट्र की श्रीरामदास मिशन यूनिवर्सल सोसाइटी ने किया है। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच समेत कई दूसरे हिंदूवादी संगठन भी शामिल हैं। इस रथयात्रा के दौरान करीब 40 जनसभाएं की जाएंगी।

कार्यक्रम में इसलिए नहीं पहुंचे सीएम योगी

कार्यक्रम में इसलिए नहीं पहुंचे सीएम योगी

माना जा रहा है कि इस रथयात्रा के जरिए कर्नाटक, मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए माहौल बनाने की कोशिश की जाएगी। हालांकि जिस तरह से मंगलवार को शुरू हुई इस रथ यात्रा योगी आदित्यनाथ शामिल नहीं हुए उस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्क्रॉल में छपी खबर में कहा जा रहा है कि रथयात्रा को हरी झंडी दिखाने को लेकर हुए मतभेद के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

राम राज्य रथ यात्रा को वीएचपी नेता ने दिखाई हरी झंडी

राम राज्य रथ यात्रा को वीएचपी नेता ने दिखाई हरी झंडी

पूरे मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के सहयोगी ने बताया कि वीएचपी जो कि पिछले 3 दशकों से राम मंदिर आंदोलन को प्रमुखता से आगे बढ़ा रही है। वीएचपी की योजना रथयात्रा को हरी झंडी संगठन के ही नेता के जरिए दिखाने की थी। संगठन योगी आदित्यनाथ की ओर से रथयात्रा को हरी झंडी दिखाने के पक्ष में नहीं था, इसीलिए योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। अयोध्या में आयोजन समिति के संयोजक रामेंद्र द्विवेदी ने बताया कि योगी आदित्यनाथ ने रथयात्रा को हरी झंडी दिखाने की स्वीकृति दी थी लेकिन ऐन वक्त में पर उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+