'राम राज्य काफी महंगा हिसाब है', चुनावी खर्च को लेकर टीएमएसी सांसद ने बीजेपी को घेरा

नई दिल्ली, सितंबर 23। देश में हर 6 महीने पर होने वाले चुनावों में पॉलिटिकल पार्टियां करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा देती हैं। फिर चाहे वो सत्तारूढ़ बीजेपी हो या फिर विपक्षी पार्टियां। चुनावी खर्च को लेकर अक्सर राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप होता रहता है और उन आरोप-प्रत्यारोपों के बीच चुनावों में पैसा भी खर्च होता रहता है। इस बीच टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने चुनावी खर्च को लेकर बीजेपी पर ताजा हमला बोला है।

TMC MP mahua moitra

क्या कहा महुआ मोइत्रा ने?

शुक्रवार को महुआ मोइत्रा ने एक ट्वीट के जरिए सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने यूपी में हुए विधानसभा चुनाव के खर्च का जिक्र करते हुए कहा कि राम राज्य स्पष्ट रूप से काफी महंगा हिसाब है। महुआ ने अपने ट्वीट में कहा है कि भाजपा ने 2022 के अंदर 5 राज्यों में हुए चुनाव में 340 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इसमें से अकेले उत्तर प्रदेश के अंदर 221 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि यह घोषित खर्चा है, जबकि सही हिसाब तो इससे कहीं अधिक होगा। ऐसे में राम राज्य स्पष्ट रूप से काफी महंगा हिसाब है।

आपको बता दें कि महुआ मोइत्रा को पिछले महीने लोकसभा में उनके महंगे लुई वुइटन बैग को लेकर बीजेपी नेताओं ने निशाना बनाया था। कुछ इसी तरह राहुल गांधी को भी हाल ही में उनकी महंगी टीशर्ट के लिए बीजेपी ने निशाने पर लिया था। मोइत्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारतीय सभी खाकी शॉर्ट्स की कीमत चुकाने में लगे हैं।

वहीं राहुल गांधी की टीशर्ट को लकेर भाजपा ने दावा किया था कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने ब्रिटिश लग्जरी ब्रांड बरबेरी की 40,000 रुपये से अधिक की टी-शर्ट पहनी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+