राम रहीम के केस में हरियाणा सरकार को कितना नुकसान हुआ?

हरियाणा में सुरक्षा बलों की तैनाती पर रोज खर्च हो रहे करोड़ों

नई दिल्ली। हरियाणा में बीते एक हफ्ते से भारी तनाव है। 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को रेप का दोषी पाए जाने के बाद राज्य में भारी हिंसा हुई। 25 अगस्त से पहले ही राज्य में तनाव था और ये अभी भी जारी है। सोमवार को सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत को 20 साल की सजा सुनाई। इस फैसले के बाद कोई बड़ी हिंसा की घटना नहीं हुई लेकिन तनाव के मद्देनजर सूबे के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती है। सुरक्षाबलों की तैनाती पर हर रोज करोड़ों खर्च हो रहे हैं।

ram rahim case haryana spend 2 lakh to one security compani in haryana

हर कंपनी पर एक दिन का का खर्च 2 लाख

हर कंपनी पर एक दिन का का खर्च 2 लाख

डेरा प्रमुख पर फैसला को लेकर तनाव को देखते हुए हरियाणा में अर्द्धसैनिक बलों की 131 कंपनियां तैनात हैं। वहीं सेना की 22 टुकड़ियां प्रदेश में तैनात की गई है। एक कंपनी पर हर रोज 2 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। ऐसे में इन 153 कंपनियों पर हर रोज 3 करोड़ 60 लाख रुपए सरकारी खजाने के खर्च हो रहे हैं। माना जा रहा है कि इस पूरे मामले में सिर्फ सुरक्षा कंपनियों पर खर्च अरबों रुपए में जा सकता है।

हिंसा और व्यापार रुकने से भी अरबों का नुकसान

हिंसा और व्यापार रुकने से भी अरबों का नुकसान

एक तरफ हरियाणा में सुरक्षा कंपनियों के खर्च पर करोड़ों खर्च हो रहे हैं तो वहीं 25 अगस्त को हिंसा में सैकड़ों वाहनों के फूंके जाने, सरकारी भवनों और निजी सपंत्तियों में आगजनी और तोड़फोड़ में भी अरबों रुपए के नुकसान की बात कही जा रही है। इसके अलावा बसों और रेलों का संचालन रुकने से भी राजस्व का भारी नुकसान हुआ है। इस सारे नुकसान का सरकार आंकलन करा रही है। इस हफ्ते के आखिर तक सरकार नुकसान का आंकड़ा जारी कर देगी।

डेरामुखी को 20 साल की कैद

डेरामुखी को 20 साल की कैद

शुक्रवार को सीबीआई अदालत में रेप का दोषी करार दिए जाने के बाद सूबे में भारी हिंसा हुई थी। इसमें 38 लोगों की मौत हुई जबकि 300 से ज्यादा घायल हुए। संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाा गया। सोमवार को अदालत ने डेरामुखी गुरमीत को 376 के दो मामले, 509 और 511 में सजा सुनाई। रेप में 10-10 साल जबकि 509 और 511 में एक-एक साल की सजा मिली है। 509 और 511 में मिली एक-एक साल की सजा रेप की सजा के साथ ही चलेगी लेकिन रेप के दोनों केसों में मिली सजा एक साथ नहीं चलेगी यानि दोनों मामलों में अलग-अलग उसे सजा काटनी होगी। ऐसे में बीस साल तक उसे जेल में रहने होगा। उस पर 30 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है, इसमें से 28 लाख रुपए दोनों पीड़िताओं को देने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+