जानिए राष्ट्रपति भवन को, जहां अब रहेंगे रामनाथ कोविंद, जिनका बचपन फूस की झोपड़ी मे बीता...
नई दिल्ली। आज देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद ने पद औऱ गोपनियता की शपथ ग्रहण की है। आज से रामनाथ कोविंद अपने परिवार संग राष्ट्रपति भवन में रहेंगे।
Recommended Video

कभी फूस की झोपड़ी में रहने वाले रामनाथ कोविंद अब अगले पांच साल तक देश के महामहिम के रूप में 340 कमरे वाले राष्ट्रपति भवन की शोभा बढ़ाएंगे।
आइए जानते हैं विस्तार से राष्ट्रपति भवन की विशेषताओं के बारे में ...
- राष्ट्रपति भवन को सन् 1950 तक वाइसरॉय हाउस बोला जाता था।
- तब यह तत्कालीन भारत के गवर्नर जनरल का आवास हुआ करता था।
- राष्ट्रपति भवन 340 कक्ष हैं और यह विश्व में किसी भी राष्ट्राध्यक्ष के आवास से बड़ा है।

भारतीय गवर्नर जनरल श्री सी राजगोपालाचार्य
सबसे दिलचस्प बात ये है कि वर्तमान भारत के राष्ट्रपति, उन कक्षों में नहीं रहते, जहां वाइसरॉय रहते थे, बल्कि वे अतिथि-कक्ष में रहते हैं। भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल श्री सी राजगोपालाचार्य को यहां का मुख्य शयन कक्ष, अपनी विनीत नम्र रुचियों के कारण, अति आडंबर पूर्ण लगा जिसके कारण उन्होंने अतिथि कक्ष में रहना उचित समझा, तब से ही ये परंपरा चली आ रही है।

मुगल गार्डन
यहां मौजूद मुगल गार्डन परिसर आकर्षण का मुख्य केंद्र है, जो मुगल और ब्रिटिश शैली का एक अनूठा मिश्रण है। ये 13 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और यहां फूलों की कुछ विदेशी किस्में भी शामिल हैं। ये हर साल फरवरी के महीने में आम लोगों के लिए खोला जाता है।

17 साल का वक्त लगा
इस भवन को तैयार होने में करीब 17 साल का वक्त लगा था। यह इमारत सांची के स्तूप से प्रेरित होने के अलावा एक सुन्दर गुम्बद लिए हुए है जिसका निर्माण लाल बलुआ पत्थर से किया गया है ।

गुम्बदों की कतार
इस स्थान की ये विशेषता है की इसके गुम्बदों की कतार को काफी दूर से भी देखा जा सकता है। इमारत में विभिन्न भारतीय डिज़ाइन डाले और जोड़े गये। इनमें ढेरों गोलाकार परात/कुण्ड रूपी घेरे हैं (चित्रित), जो कि भवन के ऊपर लगे हैं और जिनमें पानी के फौव्वारे भी लगे हैं, वे भारतीय स्थापत्य के अभिन्न अंग हैं।

एक पोलो ग्राउंड और एक क्रिकेट का मैदान
राष्ट्रपति एस्टेट में एक ड्राइंग रूम एक खाने के कमरे, एक बैंक्वेट हॉल, एक टेनिस कोर्ट, एक पोलो ग्राउंड और एक क्रिकेट का मैदान और एक संग्रहालय शामिल है जो इस स्थान के दूसरे आकर्षण हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications