'500 वर्षों बाद रामलला अयोध्या अपने महल में आए..', राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पर किसने क्या कहा?

Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हो चुका है। 500 सालों के बाद राम मंदिर में भगवान रामलला विराज चुके हैं। अयोध्या के साथ-साथ आज पूरे देश में रामभक्त में खुशी की लहर है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रह रहे हिंदू इस दिन का जश्न मना रहे हैं।

देश के तमाम दिग्गज नेताओं ने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर खुशी जताई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अपने संबोधन में कहा कि आज पूरा देश अयोध्या धाम जैसा दिख रहा है। ऐसा लग रहा है हम 'त्रेता युग' में पहुंच गए हैं।

Ram Mandir

सीएम योगी ने कहा कि, '500 वर्षों बाद रामलला अयोध्या अपने महल में आए हैं।' केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, 'प्रभु के दिव्य दर्शन हुए।' केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "राम भक्त केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में हैं... भारत में कुछ घटता है तो उसका दुनिया भर में बड़ा प्रभाव होता है... भगवान राम के मंदिर को लेकर जिस तरह के बयान आ रहे हैं वो अपने-आप में उत्साहवर्धक हैं।"

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "आज बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज पूरा देश यह खुशी मना रहा है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद आज यह ऐतिहासिक दिन आया है, सभी को शुभकामनाएं।"

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, ''आज हम सबके अराध्य प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मैं पुन देशवासियों को बधाई देता हूं और प्रभु राम के चरणों में नमन करते हुये देशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूं। प्रभु राम सभी का कल्याण करें, सभी को निरोगी रखें, सभी की मनोकामना पूर्ण करें और देश में अमन-चैन और भाईचारे की रक्षा करें।''

केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा प्रमुख जी.किशन रेड्डी ने कहा, "...आध्यात्मिक दृष्टिकोण से ये दिन देश के लिए काफी बड़ा है... भारत के लिए ये बहुत बड़ी विजय है... दुनिया के करोड़ों लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे... भारत की जनता इस दिन को केवल धार्मिक दृष्टिकोण से नहीं देख रही है। ये भारत की सांस्कृतिक परंपरा को पुनर्जीवित करने, देश के नौजवानों जोड़ने का बहुत बड़ा उदाहरण है...।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+