राम माधव का विपक्षी दलों पर बड़ा आरोप, कहा- CAA पर इस समुदाय को भड़काने की हो रही कोशिश
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने विपक्ष पर सीएए और एनआरसी को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संकीर्ण राजनीतिक लाभ के लिए विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून के बारे में झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि नागिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं शुक्रवार को मामता बनर्जी ने भी कानून के खिलाफ एक महाजुलूस निकाला है।

सीएए और एनआरसी को लेकर देश दो गुटों में बंट गया है, एक हिस्सा इसका समर्थन करता है तो दूसरा विरोध। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे कुछ राज्य हैं जहां इसका विरोध बड़े स्तर पर हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने इसके पीछे विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया है। राम माधव ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल संकीर्ण राजनीतिक लाभ पाने के लिए सांप्रदायिक भावनाओं और मुस्लिम समुदाय को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून के बारे में झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: CAA-NRC: ममता बनर्जी ने PM मोदी से पूछा- प्रधानमंत्री भारत के, तो पाकिस्तान की बात क्यों करते हैं
कांग्रेस के ही 4 नेताओं ने किया CAA का सपोर्ट
गोवा में कांग्रेस के अपने नेताओं ने ही पार्टी की बहुत बड़ी फजीहत करा दी है। गुरुवार को गोवा के 4 कांग्रेस नेताओं ने नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स के समर्थन में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी छोड़ने वाले कांग्रेस नेताओं ने अपनी पार्टी पर सीएए के मुद्दे पर 'लोगों को खासकर अल्पसंख्यकों को गुमराह' करने का आरोप लगाया है। इन नेताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर कांग्रेस के स्टैंड को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा है कि इसका तो स्वागत किया जाना चाहिए। बता दें कि कांग्रेस पार्टी सीएए को असंवैधानिक बताकर इसका विरोध कर रही है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तो सीएए और एनआरसी की तुलना नोटबंदी तक से की है।












Click it and Unblock the Notifications