CAA-NRC: ममता बनर्जी ने PM मोदी से पूछा- प्रधानमंत्री भारत के, तो पाकिस्तान की बात क्यों करते हैं

नई दिल्ली। केंद्र और पश्चिम बंगाल की सरकार में नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर गतिरोध जारी है। शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने सीएए-एनआरसी को लेकर मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से इस कानून के खिलाफ एकजुट होने की अपील भी की है।

Recommended Video

    CAA Protest: Mamta Banerjee ने PM Narendra Modi से पूछे कई सवाल | वनइंडिया हिंदी
    ममता बनर्जी ने छेड़ा आंदोलन

    ममता बनर्जी ने छेड़ा आंदोलन

    पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैं नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लड़ रही हूं। मेरा सभी से अनुरोध है कि वह इस लड़ाई में मेरा साथ दें और हमारे देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए मेरे साथ आगे आएं। इस दौरान ममता बनर्जी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी आड़े हाथ लिया। अपना भाषण समाप्त करने के बाद बंगाल की सीएम ने सिलिगुड़ी में सीएए और एनआरसी के खिलाफ मार्च भी निकाला।

    पाकिस्तान की बात क्यों करते हैं PM: ममता

    बता दें कि ममता के महाजुलूस में उनके मंत्रियों सहित तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने भाग लिया। विरोध मार्च हिलकार्ट रोड पर प्रधान नगर थाना मोड़ से होते हुए सिलीगुड़ी नगर निगम के रास्ते से बाघाजतीन पार्क तक जा कर संपन्न होगा। पश्चिम बांगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस बीच पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह भारत की प्रधान मंत्री हैं, लेकिन हमेशा पाकिस्तान के बारे में बात करते हैं क्यों? हम भारतीय हैं और हमें अपने राष्ट्रीय मुद्दों के बारे में चर्चा करने की जरूर है।

    महाजुलूस में शामिल हुए हजारों लोग

    सीएम ममता बनर्जी के इस विशाल रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और हाथ में तिरंगा लेकर ममता के पीछे चलते दिखाई दिए। ममता के महाजुलूस में उत्तर बंगाल से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गौरतलब है कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ ममता बनर्जी के विरोध मार्च की तैयानी काफी दिन पहले से हो रही थी। खुद सीएम भी एक दिन पहले यानी कि गुरुवार को ही सिलिगुड़ी पहुंच गई थीं। शहर के दार्जिलिंग मोड़ के निकट मल्लागुड़ी स्थित मैनाक टूरिस्ट लॉज के सामने जनता का संबोधन करने किए सीएम के मंच को तैयार किया गया।

    यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस परेड 2020: रक्षा मंत्रालय ने इन झांकियों को किया शॉर्टलिस्ट, केरल सहित इन 4 राज्यों का प्रस्ताव खारिज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+