Ram gopal Yadav ने व्योमिका सिंह पर दिए बयान पर दी सफाई, बवाल के बाद बैकफुट पर नजर आए SP सांसद
Ram gopal Yadav Controversy: समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने एयरफोर्स विंग कमांडर व्योमिका सिंह (Vyomika Singh) पर दिए अपने बयान पर सफाई दी है। सोशल मीडिया पर लिखे एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि उनका पूरा बयान सुने बिना ही एक हिस्से को लेकर विवाद किया गया है। अपने एक्स हैंडल पर लिखे पोस्ट में उन्होंने अपनी सफाई देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को भी घेरा है।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम के सामने हर रोज प्रदेश में दलितों-अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं। बता दें कि समाजवादी पार्टी के सांसद के बयान पर सीएम योगी ने भी सख्त प्रतिक्रिया दी थी। इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था, जिस पर कोर्ट ने भी उन्हें कड़ी फटकार लगाई है।

Ram gopal Yadav ने X पर लंबा पोस्ट लिख दी सफाई
एयरफोर्स विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति को लेकर की गई टिप्पणी पर चौतरफा घिरने के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने एक्स पर अपनी सफाई पेश की है। एक लंबे पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मैंने एक कार्यक्रम में कहा था कि कर्नल सोफिया कुरैशी को धर्म से पहचान लिया गया और इसलिए गाली दी गई। इन गालीबाजों को पता चल जाता कि व्योमिका सिंह जाटव हैं और एयर मार्शल अवधेश भारती यादव हैं, तो ये इन अफसरों को गालियां देने से बाज नहीं आते।' साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि मेरा पूरा बयान सुने बगैर ही उसे ट्वीट कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: कर्नल सोफिया के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका पर विवादित टिप्पणी, सपा नेता रामगोपाल यादव ने दिया जातिसूचक बयान
CM Yogi आदित्यनाथ पर भी लगाए आरोप
रामगोपाल यादव के बयान की निंदा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि यह देश की बहादुर बेटियों और भारतीय सेना के शौर्य का अपमान है। उन्होंने कहा कि जिस मुख्यमंत्री की नाक के नीचे अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार हो रहे हों, उन्होंने मेरा बयान पूरा सुने बिना ही ट्वीट कर दिया है. बता दें कि रामगोपाल यादव के बयान की बीजेपी नेताओं ने तीखी आलोचना की है। चारों तरफ से घिरने के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद ने अपने विवादित बोल पर स्पष्टीकरण दिया है।
यह भी पढ़ें: Vyomika Singh: 'व्योमिका को तो आकाश में होना चाहिए', जानिए इंजीनियरिंग की छात्रा कैसे बनीं विंग कमांडर?












Click it and Unblock the Notifications