Fact Check: कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका को सोशल मीडिया पर कर रहे हैं फॉलो, तो हो जाएं सावधान
Wing Commander Vyomika Singh and Colonel Sofiya Qureshi: भारत के पाकिस्तान के खिलाफ किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' का चेहरा बनकर कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह उभरी हैं। जब से 07 मई 2025 को कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी दुनिया को दी है, ये दोनों भारतीय महिला अधिकारी सोशल मीडिया पर छा गई हैं। हर कोई इनके बारे में, इनके करियर के बारे में, इनके घर-परिवार के बारे में जानना चाहता है।
कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के बारे लोगों ने जानने के लिए इनका सोशल मीडिया अकाउंट खोजना शुरू कर दिया। कई लोगों को इनका सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर मिला भी, लोग धड़ाधड़ इन्हें फॉलो भी करने लगे...। ऐसे में अगर आप भी सोशल मीडिया पर इन दोनों महिला अफसरों को फॉलो करते हैं तो सावधान हो जाइए...क्योंकि सोशल मीडिया पर इनके जितने भी अकाउंट आपको दिख रहे हैं, वे सारे के सारे फर्जी अकाउंट हैं। प्रेस सूचना ब्यूरो यानी PIB ने खुद फैक्ट चेक कर जरिए इस बात की पुष्टि की है।

Fact Check: कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह सोशल मीडिया पर नहीं हैं
कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह किसी भी सोशल मीडिया हैंडल चाहे वो एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक, लिंक्डन हो...कहीं भी नहीं हैं। ये दोनों महिला अधिकारी सोशल मीडिया पर हैं ही नहीं।

प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक ईकाई ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी के फर्जी एक्स अकाउंट का भंडाफोड़ किया और लोगों से सतर्क रहने को कहा। एक्स पर कई विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी के नाम से कई फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं, जिन्हें हजारों लोगों ने अब तक फॉलो कर लिया है। ये सारे अकाउंट 7 मई 2025 को या उसके बाद बनाए गए हैं। इसमें से जिस अकाउंट पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं, उस अकाउंट पर ब्लू टिक भी लगा हुआ है, जिससे यह आधिकारिक लगता है।
#Fake Account Alert🚨
Are Wg. Cdr. Vyomika Singh & Col. Sofiya Qureshi on X❓#PIBFactCheck
❌ NO! Both these handles are #fake
✅There is NO official X handle of Wg. Cdr. Vyomika Singh & Col. Sofiya Qureshi
🔎Stay vigilant. Rely only on official sources for authentic… pic.twitter.com/ThJbOgrxfs
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 10, 2025
पीआईबी ने अकाउंट को फर्जी बताया और कहा कि विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी का कोई आधिकारिक एक्स हैंडल नहीं है। पीआईबी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "सतर्क रहें। प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।"
इन फर्जी अकाउंट के फॉलोअर्स भी अचानक बढ़ने लगे थे। विंग कमांडर व्योमिका सिंह के फेक अकाउंट पर 28.4 हजार फॉलोअर्स थे। वहीं कर्नल सोफिया कुरैशी के फर्जी एक्स अकाउंट पर 68 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। हालांकि अब इन दोनों अकाउंट को चेताया गया है। अभी भी आपको एक्स पर इन दोनों महिला अधिकारियों के कई अकाउंट मिल जाएंगे, लेकिन आपको उन्हें फॉलो नहीं करना है, क्योंकि ये फेक अकाउंट है, जैसा कि हमने आपको बताया विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी किसी भी सोशल मीडिया हैंडल पर नहीं हैं।

Fact Check
दावा
दावा: कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के अधिकारिक एक्स अकाउंट हैं। जिसपर ब्लू टिक भी है।
नतीजा
सच्चाई: नहीं, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह सोशल मीडिया पर नहीं हैं। एक्स पर इनके फेक अकाउंट बनाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications