"थलाइवी" का ट्रेलर देखकर रामगोपाल वर्मा ने कंगना रनौत से क्यों मांगी माफी

मुंबई। कंगना रनौत की थलाइवी के ट्रेलर रिलीज होते ही जमकर एक्‍ट्रेस की तारीफ हो रही हैं। थलाइवी में कंगना रनौत की जबदस्‍त एक्टिंग और उनकी दमदार आवाज की खूब सराहना हो रही है । वहीं कुछ दिनों पहले तक कंगना रनौत की आलोचना करने वाले फिल्‍ममेकर राम गोपाल वर्मा ने थलाइवी का ट्रेलर देखने के बाद कंगना से माफी मांगी है और कंगना रनौत की तारीफ में कसीदे पढ़ें हैं। जिसके बाद कंगना रनौत ने भी रामगोपाल वर्मा का रिप्‍लाई किया है।

कंगना पर कभी तंज कसने वाले रामगोपाल वर्मा ने एक्‍ट्रेस की जमकर की तारीफ

कंगना पर कभी तंज कसने वाले रामगोपाल वर्मा ने एक्‍ट्रेस की जमकर की तारीफ

बता दें मंगलवार को कंगना रनौत ने अपना 34वां जन्‍मदिन सेलिब्रेट किया है और उसी के एक दिन पहले कंगना रानौत को उनकी दो फिल्‍मों के लिए बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला। इस समय कंगना रनौत का करियर पीक पर हैं। तमिल और हिंदी में बनी थलाइवी फिल्‍म जो कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री जे जयललिता की बॉयोपिक है उसका हालांकि अभी ट्रेलर रिलीज हुआ है लेकिन उसमें कंगना रनौत को मिल रही तारीफ से साफ है कि ये फिल्‍म हिट होगी। वहीं फ़िल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने थलाइवी का ट्रेलर देखकर कंगना रनौत से माफी मांगते हुए कंगना रनौत को दुनिया की सबसे वर्सेटाइल एक्ट्रेस बताया है।

रामगोपाल वर्मा ने कभी मारा था कंगना रनौत को लेकर ताना

रामगोपाल वर्मा ने कभी मारा था कंगना रनौत को लेकर ताना

ध्‍यान रहे राम गोपाल वर्मा ने एक इंटरव्यू में कंगना रनौत के साथ काम करने से इंकार कर दिया था। इसके साथ ही तब रामगोपाल वर्मा ने थलाइवी में कंगना रनौत को लेकर कहा था कि वो जयललिता के किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाएंगी। जयललिता के किरदार को निभाने के लिए 50-60 साल की किसी एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहिए था। लेकिन अब वह एक्ट्रेस की एक्टिंग देख काफी खुश हैं।

रामगोपाल वर्मा ने कंगना रनौत से क्यों मांगी माफी?

रामगोपाल वर्मा ने कंगना रनौत से क्यों मांगी माफी?

रामगोपाल वर्मा ने थलाइवी का ट्रेलर देखकर ट्वीट करते हुए लिखा- कुछ ख़ास क्षेत्रों में आपके विचारों को लेकर मैं असहमत हो सकता हूं, लेकिन थलाइवी के सुपर-डुपर ट्रेलर के लिए आपको सलाम करना चाहता हूं। यह बेहद ज़बरदस्त है और मुझे यक़ीन है कि स्वर्ग में जयललिता भी रोमांचित हो रही होंगी। मुझे कबूल करना चाहिए कि जब मैंने हॉलीवुड के महान लोगों के साथ तुलना की, मुझे एक लंबा दावा करना पड़ा, लेकिन अब मैं माफी चाहता हूं और मैं इस बात से 100% सहमत हूं कि दुनिया की किसी भी अन्य अभिनेत्री ने कभी भी बहुमुखी प्रतिभा नहीं दिखाई।

कंगना रनौत ने रामगोपाल के माफी मांगने पर बोली ये बात

कंगना रनौत ने रामगोपाल के माफी मांगने पर बोली ये बात

कंगना रनौत ने रामगोपाल वर्मा के इस ट्वीट पर रिसपांस करते हुए जवा‍ब में रीट्वीट किया और लिखा-अरे सर ... मैं आपसे किसी बात पर असहमत नहीं हूं ... मुझे बहुत पसंद है और आपकी बहुत सराहना करती हूं, इस मृत गंभीर दुनिया में जहां अहंकार और प्रार्थनाएं आहत होती हैं, इतनी आसानी से मैं आपकी सराहना करती हूं कि आप किसी चीज को गंभीरता से नहीं लेते। यहाँ तक कि .... तारीफ के लिए धन्यवाद।

https://www.filmibeat.com/photos/sunny-leone-37958.html?src=hi-oiदेखें सनी लियोन की लेटेस्ट तस्वीरें, क्या दिखती हैं
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+