Raksha Bandhan: गलती से भी अपनी बहन को ना दें ये गिफ्ट्स, खरीदारी करने से पहले जानें ये जरूरी बात

Raksha Bandhan Gift Ideas: रक्षाबंधन की त्योहार नजदीक आते ही भाईयों की टेंशन बढ़ जाती है। भाई सोचने लगते हैं कि बहनों को क्या तोहफा दें जो वे हमेशा याद रखें और जो उन्हें खूब पसंद भी आए। कई बार लोग बिना सोचे समझे गिफ्ट्स दे देते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। ऐसे में चलिये आज हम आपको उन तोहफों के बारे में बताएंगे, जो आपको अपनी बहनों को बिल्कुल भी नहीं देने चाहिए।

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आ रहा है और ऐसे में गिफ्ट्स लेते समय कुछ बातें हैं, जो आपको जरूर ध्यान में रखनी चाहिए। चलिये जानते हैं कि आपको अपनी बहन को इस खास मौके पर क्या चीजें नहीं देनी चाहिए।

Rakshabandhan 2024

काले रंग की चीजें क्योंं ना दें गिफ्ट?
अपनी बहन को रक्षाबंधन के खास मौके पर गलती से भी काले रंग की चीजें ना गिफ्ट करें। धार्मिक तौर पर रक्षाबंधन के मौके पर ब्लैक कलर की कोई भी चीज गिफ्ट करना अच्छा नहीं माना जाता है। ये काफी अशुभ होता है। ऐसे में आप काले की बजाय किसी भी रंग की चीज बहन को भेंट स्वरूप दे सकते हैं।

चमड़े की चीजों से करें तौबा
अपनी बहन को अगर आप पर्स, बैल्ट या फिर कोई भी ऐसी चीज देने के बारे में सोच रहे हैं, जिसे बनाने में चमड़े का इस्तेमाल होता है, तो इस बात का खास ख्याल रखिये कि ये सही नहीं है। वास्तुशास्त्र में इसे अच्छा नहीं माना जाता है। आमतौर पर भी चमड़े से बनी चीजें गिफ्ट देना अच्छा नहीं माना जाता।

चमड़े की चीजों को चमड़े से संबंधित माना जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी बहन को रक्षाबंधन के मौके पर चमड़े की चीजें गिफ्ट करते हैं तो उसकी जिंदगी में परेशानियां आ सकती हैं।

भूलकर भी ना दें ये चीज
जूते-चप्पल का सीधा संबंध शनिदेव से होता है। ऐसे में अगर आप रक्षाबंधन के मौके पर बहन को जूते-चप्पल गिफ्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये आइडिया अपने दिमाग से निकाल दीजिये। जूते चप्पल रक्षाबंधन के मौके पर गिफ्ट करेंगे तो बहन की जिंदगी में दिक्कतें आ सकती हैं।

आप रक्षाबंधन के मौके पर बहन को इन सब चीजों के अलावा भी काफी तोहफे दे सकते हैं। नीचे दिये आर्टिकल में आपको एक लिस्ट मिल जाएगी, जिसमें आप अपनी बहन को राशि के अनुसार कोई भी बढ़िया सा गिफ्ट भेंट कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+