अब विदेशी रेसलर के पैर छूकर बोली राखी सावंत, 'बहनजी माफ कर दो मुझे'
सबके सामने ही बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत विदेशी रेसलर रेबेल से माफी मांगती नजर आईं।
Recommended Video

नई दिल्ली। बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री और आइटम गर्ल राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। विदेशी रेसलर रेबेल की पटखनी खाकर घायल हुईं राखी सावंत शुक्रवार को फिर से हरियाणा पहुंची और रेबेल के साथ ही नजर आईं। राखी ने पहले कहा था कि वो हरियाणा पहुंचकर रेबेल को रिंग में फिर से चुनौती देंगी, लेकिन मीडिया के सामने ही राखी सावंत रेबेल से माफी मांगती नजर आईं। मौके पर रेसलर खली भी मौजूद थे। राखी के माफी मांगने का वीडियो खली ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर भी किया है।

'वो मुझे बहुत डरा रही है'
शुक्रवार को हरियाणा के करनाल में रेसलिंग का मुकाबला था। इस मुकाबले से पहले राखी करनाल पहुंची और रोड शो किया। रोड शो को देखकर लोग उस वक्त चौंक गए, जब उन्होंने राखी सावंत और उन्हें पटकने वाली रेबेल को एक ही जीप में सवार देखा। इसके बाद मीडिया के सामने ही रेबेल के पैर छूते हुए राखी ने कहा, 'वो मुझे बहुत डरा रही है। बहनजी माफ कर दो मुझे।' हालांकि इसके बाद राखी ने कहा कि रिंग के अंदर वो दोनों फाइटर हैं लेकिन यहां पर एक दूसरे के दोस्त हैं।

रेबेल ने राखी को उठाकर पटका
आपको बता दें कि रविवार को हरियाणा के पंचकुला में रेसलिंग का एक मैच चल रहा था, जिसमें विदेशी रेसलर रेबेल ने चुनौती दी कि अगर किसी भारतीय महिला में दम है तो वो रिंग में आकर उसका मुकाबला करे। रेबेल की चुनौती के जवाब में राखी ने उसे ही डांस में मुकाबले का चैलेंज दे दिया। इसके बाद दोनों रिंग में डांस करने लगीं और इसी दौरान अचानक रेबेल ने राखी को उठाकर पटक दिया। वहां मौजूद लोगों को काफी देर तक पता ही नहीं चला कि आखिर हुआ क्या है। इसके बाद जब राखी दर्द से चिल्लाने लगीं तो स्टाफ ने रिंग के अंदर जाकर राखी को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। राखी ने बताया कि उन्हें कमर में काफी चोट लगी है।

'रेबेल रिंग में एकदम पागल हो गई थी'
राखी ने मंगलवार को ही वीडिया जारी कर कहा था, 'मुझे उस फिरंगी रेसलर ने ऊपर से उठाकर पटका, काफी देर तक तो उसने मुझे हवा में ही लटकाए रखा। मेरी कमर में काफी चोट है और दर्द भी काफी है। वो रिंग में एकदम पागल हो गई थी, उसे पता नहीं है कि मैं बॉलीवुड से हूं। मैं तो रेसलर नहीं हूं, लेकिन मैं उससे बदला लेना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि फोगाट सिस्टर्स मेरा बदला लें, वो क्या नाम है उनका, गीता और बबीता फोगाट, वो उस फिरंगी रेसलर से बदला लें। मैं खली भाई से कहना चाहती हूं कि वो बुलबुल को बुलाकर उस पागल रेसलर से मेरा बदला लें।'
'मैं मर भी जाऊं तो लोगों को विश्वास नहीं होगा'
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वो इंटरनेशनल रेसलर खली के साथ नजर आ रही थी। वीडियो में राखी सावंत ने कहा, 'मैं कोई रेसलर थोड़े हूं, मैं तो रिंग के अंदर डांस करने गई थी, लेकिन वो रेसलर तो जैसे पगला गई। मुझे जो चोट लगी है, वो कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है, मैं अगर मर भी जाऊं तो भी शायद लोगों को विश्वास नहीं होगा। उस रेसलर ने ये जो कुछ भी किया है, वो सब तनुश्री दत्ता के कहने पर किया है। तनुश्री यही चाहती है कि मैं बॉलीवुड में डांस ना कर सकूं, इसीलिए उसने रेसलर को पैसे देकर मुझे पिटवाया है। मैं उस रेसलर को छोड़ूंगी नहीं। तनुश्री दत्ता को भी अब मैं नहीं छोड़ने वाली हूं।'












Click it and Unblock the Notifications