कभी होटल में रिसेप्शनिस्ट था राखी का होने वाला दूल्हा, जानिए कौन है दीपक कलाल?

दीपक उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसका शीर्षक था- 'मोदीजी मैं आपको...

Recommended Video

      Rakhi Sawant & Deepak Kalal Wedding : Know all about Rakhi's would be husband| FilmiBeat

      नई दिल्ली। बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वेडिंग इन्विटेशन पोस्ट कर बताया है कि वो इंटरनेट सेंसेशन दीपक कलाल के साथ शादी करने जा रही हैं। राखी सावंत का ये इन्विटेशन इंटरनेट पर इन दिनों सुर्खियों में है। राखी के इस इन्विटेशन को देखकर कुछ यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि हर बार की तरह इस बार भी ये राखी सावंत का एक पब्लिसिटी स्टंट ही है। राखी सावंत के होने वाले पति दीपक कलाल हाल ही में इंडियाज गोट टैलेंट-8 में ऩजर आए थे, जहां उन्होंने अपनी मजाकिया हरकतों से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। आखिर कौन हैं राखी के दूल्हे दीपक कलाल, आइए जानते हैं।

      पैसों की तंगी के कारण छोड़ी पढ़ाई

      पैसों की तंगी के कारण छोड़ी पढ़ाई

      दीपक कलाल महाराष्ट्र के पुण से हैं और इंटरनेट पर अपनी अजीबो-गरीब हरकतों के कारण छाए रहते हैं। 45 वर्षीय दीपक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेगुलर तौर पर फोटो और वीडियो पोस्ट करते हैं। इंस्टाग्राम पर दीपक के करीब 68.6 हजार फैंस हैं। इंटरनेट पर सुर्खियों में आने से पहले दीपक पुणे के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करते थे। एक मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले दीपक की लाइफ में काफी स्ट्रगल भी रहे हैं। पैसों की तंगी के कारण दीपक को 10वीं कक्षा के बाद अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी।

      कैसे मिली रिसेप्शनिस्ट की नौकरी

      कैसे मिली रिसेप्शनिस्ट की नौकरी

      पढ़ाई छोड़ने के बाद दीपक ने बांद्रा के एक कॉलेज से होटल मैनेजमेंट का एक शॉर्ट कोर्स किया, जिसे करने के बाद उन्हें मुंबई के एक थ्री-स्टार होटल में रिसेप्निस्ट की नौकरी मिली। दीपक दावा करते हैं कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी काफी शोहरत मिली है, लेकिन भारत में अभी उन्हें एक पहचान मिलनी बाकी है। उनकी इंटरनेट पर फैन फॉलोविंग को देखते हुए टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के निर्माताओं ने भी उनसे संपर्क किया था, लेकिन दीपक बताते हैं कि उन्हें उनका ऑफर पसंद नहीं आया और उन्होंने मना कर दिया।

      'मोदीजी...' वीडियो से सुर्खियों में आए

      'मोदीजी...' वीडियो से सुर्खियों में आए

      2011 में दीपक उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसका शीर्षक था- 'मोदीजी मैं आपको पप्पी दूंगा'। कुछ दिन पहले ही दीपक ने सोशल मीडिया पर राखी सावंत को प्रपोज किया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ही राखी से पूछा कि क्या उन्होंने उनका शादी का प्रपोजल कबूल कर लिया है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर राखी सावंत ने जो इन्विटेशन पोस्ट किया है, उसके मुताबिक दोनों आने वाली 31 दिंसबर को लॉस एंजिलस में शादी करेंगे।

      क्या इस बार होगी असली शादी?

      क्या इस बार होगी असली शादी?

      अपने इन्विटेशन के बारे में बात करते हुए राखी सावंत ने बताया कि इंडस्ट्री में सब शादी कर रहे हैं, तो उन्हें लगा कि उनके लिए भी यह शादी करने का सही समय है। राखी ने बताया कि हम लोगों ने अभी सिर्फ शादी की डेट फाइनल की है और अपने फैंस के आशीर्वाद से हम लोग अब फंक्शन की तैयारी शुरू करेंगे। राखी ने बताया कि वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फंक्शन को सोशल मीडिया पर अपडेट करती रहेंगी। आपको बता दें कि इससे पहले राखी सावंत ने रिएलिटी शो 'राखी का स्वयंवर' में अपने लिए दूल्हे की तलाश की थी। राखी ने सगाई भी कर ली थी लेकिन शो खत्म होते ही कुछ ही दिनों में इनका रिश्ता भी खत्म हो गया था। इसे राखी का पब्लिसिटी स्टंट माना गया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+