राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता पर लगाए गंदे आरोप, कहा- लेस्बियन है वो, किया मेरा रेप, कराओ उसका नार्को टेस्ट

मुंबई। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने बुधवार देर शाम एक प्रेस वार्ता की और उस वार्ता में जमकर तनुश्री दत्ता पर संगीन आरोप लगाए। इस प्रेसवार्ता में राखी सावंत गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर और सिर पर पल्लू रखकर मीडिया से रूबरू हुईं, राखी के इस रूप को देखकर हर कोई हैरान था। राखी ने पत्रकारों से हाथ जोड़कर कहा कि आज मैं यहां बहुत दुखी मन से आई हूं। बहुत हो गया मीटू अब मैं SheToo की शुरुआत करती हूं।

'तनुश्री दत्ता ने मेरे प्राइवेट पार्ट को टच किया'

'तनुश्री दत्ता ने मेरे प्राइवेट पार्ट को टच किया'

राखी ने कहा कि आज मैं दुन‍िया को वो सच बताना चाहती हूं जो 12 साल तक मैंने अपने सीने में छ‍िपा कर रखा है। अपने चेहरे को पल्लू से छिपाते हुए राखी ने कांपती आवाज में कहा कि मुझे ये बताते हुए बेहद शर्म आ रही है और दुख भी हो रहा है लेकिन अब ये कहना काफी जरूरी हो गया है। मैं बताती हूं तनुश्री ने मेरा रेप किया है वो भी एक बार नहीं बल्कि कई बार, मेरे साथ अत्याचार हुआ है, मुझे मारने की धमकी मिल रही है, मुझे गैंगरेप की धमकियां मिल रही हैं, राखी ने कहा कि तनुश्री दत्ता ने मेरे प्राइवेट पार्ट को छुआ, उसने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा, मैं कैसे बताऊं कि मेरे ऊपर क्या बीती है।

तनुश्री ने मेरे लिए सिर मुंडवाया था-राखी

तनुश्री ने मेरे लिए सिर मुंडवाया था-राखी

राखी ने कहा कि तनुश्री मुझे बहुत चाहती थी, इसका अंदाजा मुझे नहीं था, आपको जानकर हैरत होगी कि उसने मेरे लिए अपने बाल भी मुंडवा द‍िए, लेकिन अब वो मेरे साथ गेम खेल रही है और वो बस इंडस्ट्री को बदनाम कर रही है, मेरे हिसाब से नार्को टेस्ट नाना पाटेकर का नहीं तनुश्री दत्ता का होना चाहिए।

तनुश्री दत्ता लेस्बियन है, उसने मेरा रेप किया-राखी

तनुश्री दत्ता लेस्बियन है, उसने मेरा रेप किया-राखी

राखी ने कहा कि आप लोग सोच रहे होंगे कि एक लड़की किसी लड़की का रेप कैसे कर सकती है? तो मैं बता दूं तनुश्री का सबसे बड़ा सच ये है कि वो लेस्ब‍ियन है इसलिए उसने मेरा रेप किया। वो अंदर से एक लड़का है, वो मुझे रेव पार्टी में ले जाती थी, वहां वो नशीले पदार्थ लेती थीं, उसने मुझे कई बार ये सब पिलाया जिसे पीने के बाद मैं अपने होश खो देती थी और उसके बाद तनुश्री मेरी उस हालत का फायदा उठाकर अपने आप को संतुष्ट करती थी।

 रेप केवल मर्द नहीं कर सकते हैं: राखी

रेप केवल मर्द नहीं कर सकते हैं: राखी

वो 12 साल पहले मेरी बेस्ट फ्रेंड थी मैं नादान थी लेकिन आज मुझे समझ आता है, उसने मेरा बार-बार रेप किया, रेप केवल मर्द नहीं कर सकते हैं, लड़कियां भी कर सकती हैं और तनुश्री ने वो ही किया। नाना प्रकरण पर भी राखी ने कहा कि वो सरासर झूठ बोल रही है, उसे पब्लिसिटी और पैसा चाहिए था इसलिए उसने नाना का नाम लिया है।

तनुश्री ने ठोका है राखी पर मानहानि का मुकदमा, मांगे हैं 10 करोड़

तनुश्री ने ठोका है राखी पर मानहानि का मुकदमा, मांगे हैं 10 करोड़

मालूम हो कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की ओर से बॉलीवुड की आयटम गर्ल राखी सावंत पर मानहानि का केस किया गया है और साथ ही तनुश्री ने राखी से 10 करोड़ रु की मांग की है, जिस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इससे पहले राखी सावंत ने कहा था कि एक टीवी इंटरव्यू के दौरान तनुश्री ने उन्हें लोअर क्लास कहा था, जिसके लिए वो उन पर 50 करोड़ का मानहानि का केस करेंगी। जब उसके तिकड़म काम नहीं आए और उसको नाना पाटेकर और राज ठाकरे ने भाव नहीं दिया, तब वह मेरे पीछे पड़ गई हैं, वो मुझसे पैसे ऐंठने चाहती है लेकिन उनकी यह तमन्ना पूरी नहीं हुई।

देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+