Video:तूफान और कोरोना से डरीं राखी सावंत, बोलीं 'प्रभु चाहते हैं हम अपने पापों को कबूल करें'

मुंबई, मई 18: अभिनेत्री राखी सावंत का अंदाज ही कुछ ऐसा ही कि वो कुछ भी करती हैं तो चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो तौकते साइक्लोन और कोरोना महामारी के चलते पैदा हुई ऑक्सीजन की किल्लत पर अपनी राय जाहिर करती दिख रही हैं। तूफान और महामारी को उन्होंने लोगों द्वारा किए गए पापों का परिणाम बताया है।

तूफान और कोरोना से डरीं राखी सावंत

तूफान और कोरोना से डरीं राखी सावंत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राखी सावंत पैपराजी से बात करते हुए कहती दिख रही है कि, गॉड एक तो ऑक्सीजन नहीं है, उपर से पेड़ पौधे थे वह भी कल गिर गए। तो भैय्या अब हम कैसे जिंदा रहेंगे? वीडियो में आगे राखी कहती हैं कि, प्रभु चाहते हैं कि, हम घर से बाहर ना निकलें और हम हमारे सारे पापों को कबूल करें। इसी दौरान उनका एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है तो राखी उसे चेतावनी देती हैं, कि वह उनसे दूर रहे।

राखी बोलीं-दूर से मैं ऐश्वर्या राय लगती हूं

राखी बोलीं-दूर से मैं ऐश्वर्या राय लगती हूं

राखी इसके बाद वीडियो में मजाक करते हुए कहती हैं कि, दूर से ही मैं अच्छी लगती हूं, दूर से देखो तो मैं ऐश्वर्या राय लगती हूं, नजदीक आकर देखो तो मैं राखी साबंत लगती हूं। राखी अपनी मजाक पर हंसते हुए कहती हैं, कैसे भी हंसते-हंसते अपनी जिंदगी निकालनी है। इससे पहले राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें वो सड़क चलते लड़कों पर भड़कती हुई नजर आ रही थीं।

मास्क को लेकर लड़कों पर भड़क गई थीं राखी

मास्क को लेकर लड़कों पर भड़क गई थीं राखी

राखी कुछ लड़कों के मास्क नहीं पहनने पर नाराज दिख रही हैं और चिल्लाते हुए कहती हैं- मास्क पहन, मास्क पहन... आऊं उधर.. डेढ़ शाणा मत बन। कुछ हो जाएगा... मैं कहती हूं कोरोना आ जाएगा। यार मैं सड़क पर उतरकर सबको बोलती हूं मास्क पहनने के लिए।' गौरतलब है कि राखी सावंत सिर्फ अपने बयानों के लिए ही नहीं बल्कि अपनी शादी और पति रितेश को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। बकौल राखी सावंत उनकी शादी हो चुकी है लेकिन अभी तक उनके पति का एक भी फोटो या वीडियो मीडिया के सामने नहीं आया है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+