राखी सावंत के भाई राकेश ने बहन की शादी को लेकर बोली ये बात, बताया रितेश जीजाजी का पूरा सच

राखी सावंत के भाई राकेश ने बहन की शादी को लेकर बोली ये बात, बताया रितेश जीजाजी का पूरा सच

Bigg Boss 14 :बि‍ग बॉस 14 में राखी सावंत के आने के बाद दर्शकों को हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। वही जब से राखी सावंत ने इस रियालटी शो में एंट्री ली है तभी से उनकी रहस्‍यमय शादी को लेकर आए दिन नई बात सामने आ रही है। राखी सावंत के बिग बॉस में एंट्री के बाद कहा जा रहा था कि जल्‍द ही इस शो के मंच पर राखी सावंत के एनआरआई पति रितेश एंट्री दुनिया के सामने आएंगे। लेकिन अभी भी राखी सावंत के पति रितेश की न ही कोई तस्‍वीर सामने आई है और इस शादी को लेकर रहस्य बना हुआ है। कुछ दिनों पूर्व राखी सावंत की शादी को झूठी बताया गया था लेकिन अब राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने अपनी प्‍यारी बहन की शादी को लेकर कुछ खुलासे किए है और अपने जीजाजी का पूरा सच बयां किया है।

राखी के भाई ने रितेश के बारे में बाताया ये सच

राखी के भाई ने रितेश के बारे में बाताया ये सच

बता दें पिछले एक साल से राखी दावा कर रही है कि वह शादीशुदा हैं। उनकी रितेश से शादी हुई है, पर न तो उनके पास रितेश की कोई तस्वीर है और न ही किसी ने उन्हें देखा है। वहीं राकेश सावंत ने कहा कि मेरी बहन ने शादीशुदा होने का नाटक नहीं किया है। उनके पति पोलैंड में रहते हैं। उन दोनों की शादी मे मेरा पूरा परिवार मौजूद थे। मेरी बहन राखी ने जब शादी कि तो पूरी दुनिया को बताया उन्‍होंने कोई नाटक नहीं किया। मेरे रितेश जीजा कोई मनगढंत किरदार नहीं हैं।

राखी के भाई ने बताया क‍ि क्यों उनके जीजा सबके सामने नहीं आ रहे

राखी के भाई ने बताया क‍ि क्यों उनके जीजा सबके सामने नहीं आ रहे

राकेश सावंत से जब ये पूछा गया कि आखिर वो सबके सामने क्यों नही आ रहे हैं। इस पर राकेश सावंत ने कहा कि 'यह रितेश जीजू की पर्सनल चॉइस है। इस पूरे वक्त वह यही चाहते थे कि उनकी पहचान रिवील न की जाए क्योंकि वह बहुत ही प्राइवेट पर्सन हैं। रितेश को बिग बॉस मेकर्स ने भी अप्रोच किया और वह सच में इंडिया आने की बहुत कोशिश कर रहे हैं। उनकी मां भी बीमार हैं और पोलैंड में कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है। मैं अभी भी उम्मीद कर रहा हूं कि रितेश जीजू 'बिग बॉस 14' में आ जाएं।'

Recommended Video

    Bigg Boss14: Rakhi Sawant के भाई Rakesh Sawant ने बहन की शादी को लेकर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    राखी बोली- अगर मैंने शादी नहीं की होती तो वह आदमी मुझे उठाकर ले जाता।

    राखी बोली- अगर मैंने शादी नहीं की होती तो वह आदमी मुझे उठाकर ले जाता।

    बता दें बिग बॉस में जब राखी सावंत ने एंट्री ली तो राखी सावंत ने दावे से कहा था कि ' मैं शादीशुदा हूं। मेरी शादी हुई है। मैं अपने पति का इंतजार कर रही हूं। पहले वह मेरे सामने तो आ जाए, तभी तो आप सबके सामने आएगा। उन्‍होंने कहा कि कुछ ऐसे हालात थे कि उसमें हमें अचानक शादी करनी पड़ी। राखी ने कहा था लोग अचानक ब्रेकअप करते हैं और अचानक शापिंग करते है लेकिन मुझे अर्जेंटली शादी करनी पड़ी। उन्‍होंने कहा था कि वो इंडिया का बहुत पावरफुल आदमी है, जिसका मैं नाम नहीं ले सकती। अगर मैंने शादी नहीं की होती तो वह आदमी मुझे उठाकर ले जाता। उसने मुझे धमकी दी थी पर मैंने पुलिस में शिकायत नहीं की थी।'

    https://www.filmibeat.com/photos/sherlyn-chopra-pictures-shakes-up-internet-goes-viral-hot-pics-64450.html?src=hi-oi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+