Bigg Boss 14 के घर में राखी सावंत ने लगाई ऐसी झाड़ू,कनटेस्टेंट हुए हंसी से लोट-पोट, देखें वीडियो
बिग बॉस के घर में राखी सावंत ने लगाई ऐसी झाड़ू,कनटेस्टेंट हुए हंसी से लोट-पोट, देखें वीडियो
Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 में चैंलेजर के तौर पर एंट्री लेने वाली राखी सावंत हर दिन नया ड्रामा कर रही हैं। अब जबकि जल्द बिग बॉस का फिलाने आने वाला तो राखी सावंत की नौटंकी और बढ़ गई है। राखी सावंत की नई नौटंकी का वीडियो मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है। जिसे देखकर आप भी अपनी हसी रोक नहीं सकेंगे।

दरअसल, नए एपिसोउ का जो टीजर मेकर्स ने शेयर किया है उस वीडियो में राखी सावंत सलमान खान को खुश करने के लिए सफाई करती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन राखी सांवत ने झाड़ू लगाने का जो स्टाइल अपनाया जिसे देखकर घर वाले जमकर हंसे।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ड्रामाक्वीन राखी सावंत पर घर की सफाई करने का अचानक भूत सवार हो जाता है और राखी सावंत लिविंग एरिया में पराठे खाते हुए बोलती है कि जो काम करवाना है वो मुझे कहना मैं करूंगी घर से काम। राखी ने कहा हां मैं जानती हूं कि मैं बहुत बड़ी कामचोर थी, लेकिन अब नहीं हूं। इसके बार ही राखी सावंत बेडरूम में सभी के बिस्तर सही करती हैं ओर झाड़ू लगाने लगती हैं। राखी काम करते हुए कहती हैं कि राखी तू दिखा दे दुनिया को, सलमान जी को कि तू सुधर गई है।
राखी घर के लिविंग रूम में फर्श पर लोट-लोट कर झाड़ू लगाती है और कहती है कि मैं बिग बॉस के 14 सीजन का कूड़ा साफ कर रही हूं। राखी को इस अंदाज में झाड़ू लगाते हुए देख बिंदु ने कहा राखी समझो कि तुम्हें झाड़ू का ऐड कर रही हो जिस पर राखी ने जवाब दिया कि मुझे परफ्यूम का एड चाहिए और आप मुझे झाड़ू का एड दे रहे हो। इसके बाद राखी गार्डन में आकर अपने आप से बातें करती नजर आती है।












Click it and Unblock the Notifications