Bigg Boss: राखी सावंत के सामने था मां की जिंदगी का सवाल, इस वजह से 14 लाख लेकर छोड़ा शो

Rakhi Sawant on Bigg Boss 14: साढ़े तीन महीने तक लोगों का इंटरटेनमेंट करने के बाद रविवार को बिग बॉस के 14वें सीजन का ग्रैंड फिनाले हुआ। जिसमें रुबीना दिलैक ने अपने साथी कंटेस्टेंट राहुल वैद्य को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस सीजन में राखी सावंत ने भी लोगों को जमकर इंटरटेन किया, लेकिन फिनाले वाले दिन उनके फैन्स तब हैरान रह गए, जब उन्होंने शो को छोड़ने का ऐलान कर दिया। इसके लिए बकायदा उन्होंने बिग बॉस से मोटी रकम भी ली थी, लेकिन अब उन्होंने सारी चीजों पर खुलकर बात की है।

'लोगों के प्यार के लिए शुक्रगुजार'

'लोगों के प्यार के लिए शुक्रगुजार'

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए राखी सावंत ने बताया कि वो 14 लाख रुपये की राशि लेकर गेम से बाहर हो गईं। इसके लिए उन्हें कोई पछतावा नहीं है। राखी ने कहा कि मैं वास्तव में लोगों की ओर से मिले प्यार के लिए सही तरीके से आभार व्यक्त नहीं कर सकती। जब आप बिग बॉस जैसे शो में होते हैं, तो जो कुछ भी आप कहते हैं, उस पर भरोसा करने वाला कोई नहीं रहता, लेकिन मुझे घर में मेरी लाइफ के बारे में बात करने का मौका मिला। मुझे अभी भी ऐसा लग रहा कि मैं घर के अंदर हूं।

बैंक बैलेंस है जीरो

बैंक बैलेंस है जीरो

वहीं 14 लाख के लिए शो छोड़ने पर राखी के फैन्स उनसे नाराज हो गए थे। इस पर राखी ने अपनी मजबूरियों को बताया। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ कुछ घंटों की बात थी। इस शो के आखिर में सिर्फ एक को ही जीतना था। अगर मैं हार जाती तो मेरे लिए वहां पर कुछ नहीं बचता। उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया ऐसे में उनके पास अभी अच्छी खासी रकम हो गई है। निजी जिंदगी पर बात करते हुए राखी ने कहा कि मेरा बैंक बैलेंस जीरो है और मुझे मेरी मां के इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी।

जल्द चुकाने हैं सारे बिल्स

जल्द चुकाने हैं सारे बिल्स

राखी ने आगे बताया कि उनकी जो कुछ भी बचत थी वो पहले ही अपनी मां की सर्जरी पर खर्च कर चुकी हैं। इस वजह से उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत थी। 14 लाख लेकर वो शो से बाहर हो गईं, इसके लिए उन्हें कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि मां के बढ़ते बिल उन्हें जल्द ही चुकाने होंगे। राखी के मुताबिक ये सब इतनी जल्दी हुआ कि उन्हें वक्त नहीं मिला। उन्होंने अपनी नौकरानी को फोन दिया, जिसे ये भी नहीं पता था कि सोशल मीडिया को कैसे यूज किया जाए। इसके अलावा ना तो उन्हें कपड़े और ना ही मेकअप की खरीदारी का वक्त मिला। वो खुश हैं कि बिना किसी पीआर एजेंसी के उन्होंने दर्शकों का इतना प्यार जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+