राखी सावंत ने बताया क्यों पहनती हैं आधे कपड़े, कहा- अब लोगों की परेशानियां दूर करूंगी

राखी सावंत ने बताया क्यों पहनती हैं कम कपड़े, कहा- अब लोगों की परेशानियां दूर करूंगी

नई दिल्ली। राखी सावंत रोज कुछ ना कुछ ऐसा करती रहती हैं कि सोशल मीडिया पर वो चर्चा में आ जाती हैं। दो दिन पहले को याद कर सुबक रही राखी ने अब एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अपने कम पहनने की वजह बताई है। साथ ही खुद में कुछ खास ताकत होने की बात कहते हुए लोगो की परेशानियां दूर करने का भी दावा कर दिया है।

अब रोखी बोलीं, मैं हूं आधे मां

पति की याद में रोते हुए वीडियो शेयर करने वाली राखी इस नए वीडियो में खुश दिख रही हैं। इंस्टा पर शेयर वीडियो में राखी कह रही हैं, मैं अपने पति के साथ यूके में हूं। सभी को आयुष्मान खुराना भव। मैं हूं आधे मां। आधे मां इसलिए क्योंकि मैं आधे कपड़े पहनती हूं। जितनी भी आपकी समस्याएं हैं आप मुझे इंस्टाग्राम पर बता सकते हैं। मैं आपकी सारी समस्या दूर करूंगी। आप कमेंट कर सकते हैं।

 रो रो कर कर रही थीं पति को याद

रो रो कर कर रही थीं पति को याद

राखी ने दो दिन पहले ही इंस्टा पर एक और वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उनकी आंखों मे आंसू बह रहे हैं। वीडियो में वो रोते हुए पति से कह रही हैं, तुम जो बोलोगे मैं करूंगी लेकिन मुझे इग्नोर मत करो। मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती हूं। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं और आपको मुझ पर जरा तरस नहीं आता।

ड्रामा क्वीन कहलाने लगी हैं राखी

ड्रामा क्वीन कहलाने लगी हैं राखी

राखी लगातार कई तरह की बातें करती रहती हैं। उनको ड्रामा क्वीन भी कहा जाता है। सावंत ने कुछ दिनों पहले बताया था कि उन्होंने एक एनआरआई से शादी कर ली है। उन्होंने पति का नाम रितेश बताया है। हालांकि राखी के पति अब तक किसी के सामने आए नहीं हैं। राखी का कहना है कि वो बहुत शर्मीले हैं, इसलिए कैमरा से दूर रहते हैं। कई लोग ये भी सवाल उठाते रहते हैं कि राखी ने शादी की है या वो सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ही ये सब कर रही हैं। हालांकि सावंत ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो शेयर कर कहा है कि अपने पति रितेश को वो बिग बॉस 13 में लाएंगी और से मिलवाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+