अब बैंकों के निजीकरण के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत करेंगे राकेश टिकैत, किया आह्वान
नई दिल्ली, 05 दिसंबर। संसद का शीतकालीन सत्र जारी है, इस दौरान कई मुद्दों पर विपक्ष का हंगामा देखने को मिला। शुक्रवार को विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस बीच कहा जा रहा है कि सोमवार को केंद्र सरकार बैंकों के निजीकरण संबंधी बिल लोकसभा में पेश कर सकती हैं। अब कृषि कानूनों के खिलाफ सफल आंदोलन के बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बैंकों के निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन करने का संकेत दिया है।

गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार कई विधेयक पेश कर चुकी हैं और कई बिल पेश करने की योजना है। इसी क्रम में अब मोदी सरकार सोमवार को बैंकों के निजीकरण का बिल संसद में पेश कर सकती है। इसके खिलाफ बोलते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है। उन्होंने ट्वीट कर संकेत दिया कि वह अब नए मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को घेरने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: ऑक्सीजन की कमी पर संसद में बोले स्वास्थ्य मंत्री- 'सिर्फ पंजाब ने दी थी 4 मौतों की सूचना'
अपनी ट्वीट में राकेश टिकैत ने लिखा,
हमने आंदोलन की शुरुआत में आगाह किया था कि अगला नंबर बैंकों का होगा। नतीजा देखिए, 6 दिसंबर को संसद में सरकारी बैंकों के निजीकरण का बिल पेश होने जा रहा है। निजीकरण के खिलाफ देशभर में साझा आंदोलन की जरूरत है।
Recommended Video
अब Bank Privatisation के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत करेंगे Rakesh Tikait ! | वनइंडिया हिंदी
वहीं, बैंकों के निजीकरण को लेकर संसद में पेश होने वाले बिल का अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष अशोक धवाले ने भी विरोध किया है। उन्होंने राकेश टिकैत के ट्वीट से सहमत होते हुए कहा,
इस निजीकरण का हम विरोध करेंगे। यह सरकार आज देश को बेच डालने के पीछे तुली हुई है। राकेश टिकैत ने सही कहा है कि बैंक के नीजिकरण का हम विरोध करेंगे, यह हमारा जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications