गले के कैंसर से जूझ रहे राकेश रोशन ने कराई सर्जरी, बेटे ऋतिक के जन्मदिन में हुए शामिल
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने 10 जनवरी को अपना 45वां जन्मदिन मनाया। इसकी एक तस्वीर ऋतिक ने अपने ट्विटर अकॉउंट पर शेयर की। तस्वीर में वे परिवार के साथ थे। इसमें उनके पिता राकेश रोशन भी थे जिन्होंने हाल ही में गले के कैंसर की सर्जरी कराई है। ऋतिक के लिए ये जन्मदिन और भी खास हो गया था क्योंकि वे अपने पिता की बीमारी से रिकवर होने को लेकर खुश थे।

बता दें कि ऋतिक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वे राकेश रोशन के साथ जिम में थे। इस तस्वीर के साथ ही ऋतिक ने राकेश रोशन की बीमारी का खुलासा किया था और उम्मीद जताई थी कि वे सर्जरी के बाद जल्द ही ठीक हो जाएंगे। ऋितिक ने कहा था कि उनके पिता इस बीमारी से लड़ने को तैयार हैं। और अब की इस ताजा तस्वीर में भी राकेश रोशन को बेहतर हालत में देखा जा सकता है।
इस फोटो के ऋतिक ने ट्विटर पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- ये उठ चुके हैं, प्यार की ताकत, इनके साथ होने और शक्ति देने के लिए शुक्रिया। आज का दिन शानदार था। खबर है कि राकेश की सर्जरी के वक्त उनका पूरा परिवार उनके साथ था जिसमें उनकी पत्नी, बेटी, भाई और ऋतिक थे।
यह भी पढ़ें- ऋतिक के पिता राकेश रोशन को गंभीर बीमारी, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर किया खुलासा












Click it and Unblock the Notifications