राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन, पीएम मोदी सहित इन नेताओं ने जताया दुख

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन,पीएम मोदी सहित इन नेताओं ने जताया दुख

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और पूर्व सपा नेता अमर सिंह का आज सिंगापुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। सिंह बहुत लंबे समय से बीमार थे और कुछ महीनों से सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था वो आईसीयू में थे और उनका परिवार उनके साथ सिंगापुर में ही था। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। इसी साल फरवरी में उन्होंने अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी। 64 वर्ष की आयु में अमर सिंह की मौत होने पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी समेत राजनीति से जुड़े दिग्गजों ने शोक व्‍यक्‍त किया।

Recommended Video

      Amar Singh Died : PM Modi, Rajnath, Priyanka Gandhi, Akhilesh Yadav ने जताया दुख | वनइंडिया हिंदी

      पीएम मोदी ने शोक व्‍यक्‍त किया

      पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने ट्वीट पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए लिखा- अमर सिंह जी एक ऊर्जावान लोकप्रिया व्यक्ति थे। पिछले कई दशकों में वह जीवन के कई क्षेत्रों में अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके दोस्तों और परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति

      राजनाथ सिंह ने शोक व्‍यक्‍त किया

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्‍यक्‍त करते हुए कहा वरिष्ठ नेता एवं सांसद अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।

      मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शोक व्‍यक्‍त किया

      उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शोक व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि अपनी विशिष्ट कार्यशैली से भारतीय राजनीति पर अमिट प्रभाव डालने वाले मृदुभाषी राजनेता, सांसद श्री अमर सिंह जी का निधन दुःखद है। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।ॐ शांति!

      अखलेश यादव ने शोक व्‍यक्‍त किया

      उत्‍तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने शोक व्‍यक्‍त करते हुए कहा श्री अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि।

      ओम बिरला ने शोक व्‍यक्‍त किया

      लोक सभा स्‍पीकर ओम बिरला ने लिखा राज्यसभा सांसद श्री अमर सिंह जी के निधन पर मैं शोक व्यक्त करता हूँ। उनकी आत्मीयता सबको प्रभावित करती थी। वे राजनीति के साथ अनेक क्षेत्रों में सक्रिय रहे और हर जगह मित्र बनाए।उनकी जीवंतता हमेशा याद आएगी।परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

      कलराज मिश्र ने शोक व्‍यक्‍त किया

      राजस्‍थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने लिखा कि राज्यसभा सांसद श्री अमर सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी संवेदना शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

      प्रियंका गांधी ने शोक व्‍यक्‍त किया

      कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा ईश्वर अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें। श्री अमर सिंह जी के परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं। मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूँ।

      सचिन पायलट ने शोक व्‍यक्‍त किया

      सचिन पायलट ने शोक व्‍यक्‍त करते हुए लिखा कि राज्यसभा सांसद श्री अमर सिंह जी के निधन पर मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+