Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajya Sabha Election 2024: कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग, BJP MLA एसटी सोमशेखर का वोट कांग्रेस को

Karnataka MLA ST Somashekar: यूपी, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की 15 सीटों पर आज राज्‍यसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग हो रही है। कई विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने की खबर हैं।

राज्‍यसभा चुनाव 2024 में क्रॉस वोटिंग करने वालों विधायकों में कर्नाटक से भाजपा के एसटी सोमशेखर भी शामिल हैं। एसटी सोमशेखर ने पार्टी प्रत्‍याशी की बजाय कांग्रेस उम्‍मीदवार को वोट दे दिया।

Cross voting in Karnataka

यह भी पढ़ें- क Rajya Sabha Elections 2024: क्या हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संग हो गया खेला? 9 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

बीजेपी के मुख्य सचेतक डोड्डानगौड़ा जी. पाटिल ने मंगलवार को कहा कि राज्‍यसभा चुनाव 2024 में कर्नाटक की चार सीटों के लिए वोट डाले गए हैं। विधायक एसटी सोमशेखर ने कांग्रेस के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है।

बीजेपी विधायक एसटी सोमशेखर ने कांग्रेस को वोट देने के संकेत पहले ही दे दिए थे। आज मतदान में क्रॉस वोटिंग की पुष्टि होने पर भाजपा के मुख्य सचेतक डोड्डानगौड़ा जी. पाटिल ने कहा कि पार्टी विधायक सोमशेखर के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

फिलहाल कर्नाटक भाजपा इस बात पर चर्चा कर रही है कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक के खिलाफ क्या किया जा सकता है और क्या कार्रवाई की जानी चाहिए।

राज्‍यसभा चुनाव 2024 में वोट डालने से पहले एसटी सोमशेखर ने एक रहस्यमय टिप्पणी की। कहा था कि "मैं उन लोगों के पक्ष में मतदान करूंगा जो मुझे आश्वासन देंगे और विश्वास दिलाएंगे कि वे मेरे निर्वाचन क्षेत्र में पानी और अन्य प्रबंधन के लिए धन देंगे।"

यह भी पढ़ें- Rajya Sabha Election: राज्यसभा की 15 सीटों पर चुनाव, UP-कर्नाटक में हो सकती है क्रॉस वोटिंग, 5 बड़े अपडेट

भाजपा विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल (यतनाल) ने कहा कि "कभी-कभी ऐसी चीजें होती हैं। राज्‍यसभा चुनाव 2024 में पार्टी ने भाजपा-जद(एस) उम्मीदवारों को वोट देने का स्पष्ट निर्देश दिया था।"

कर्नाटक में राज्‍यसभा चुनाव के मैदान में पांच उम्मीदवार अजय माकन, सैयद नसीर हुसैन, जीसी चंद्रशेखर (सभी कांग्रेस), नारायण बंदगे (भाजपा) और कुपेंद्र रेड्डी (जद (एस) हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस के तीन और बीजेपी के एक राज्‍यसभा सांसद की सीट खाली हो रही है। उम्मीद है कि कांग्रेस शासित राज्य में बीजेपी फिर से सिर्फ एक सीट ही जीत पाएगी।

कर्नाटक विधानसभा में 224 विधायक हैं। राज्‍यसभा चुनाव 2024 में एक सीट जीतने के लिए कम से कम 45 विधायकों के वोटों की जरूरत है। कांग्रेस के पास 135 विधायक हैं। संख्‍या बल के हिसाब से कांग्रेस के तीनों उम्‍मीदवार अजय माकन, नासिर हुसैन और जी सी चन्द्रशेखर की जीत लगभग तय मानी जा रही है। उधर, कर्नाटक में भाजपा के पास 66 विधायक हैं, जिसका मतलब है कि वह अपने मुख्‍य उम्मीदवार नारायणसा भंडागे को आसानी से राज्‍यसभा में भेज सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+