Rajya Sabha Election: राज्यसभा की 15 सीटों पर चुनाव, UP-कर्नाटक में हो सकती है क्रॉस वोटिंग, 5 बड़े अपडेट
Rajya Sabha Election Today: राज्यसभा की 15 सीटों पर आज 27 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं। ये चुनाव देश में 3 राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश (UP) की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट है, जिसपर आज वोटिंग होगी।
मतदान आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। शाम बजे से मतगणना होगी। उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। क्रॉस वोटिंग को देखते हुए पार्टियां अपने नेताओं पर पैनी नजर रख रही हैं।

Rajya Sabha Election today Highlights: राज्यसभा चुनाव 5 बड़े अपडेट
- 1. उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने आठ और विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) ने तीन उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा और सपा दोनों के पास सात और तीन सदस्यों को निर्विरोध राज्यसभा भेजने की संख्या है।
- 2. भाजपा द्वारा आठवें उम्मीदवार के रूप में संजय सेठ को मैदान में उतारने से एक सीट पर प्रतिस्पर्धी मुकाबला होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के लिए एक उम्मीदवार को लगभग 37 प्रथम वरीयता वोटों की जरूरत होती है।
- 3. कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने चार सीटों को भरने के लिए अपने नेताओं को एक होटल में शिफ्ट कर दिया है। पांच उम्मीदवार अजय माकन, सैयद नसीर हुसैन और जी सी चंद्रशेखर (सभी कांग्रेस), नारायण बंदगे (भाजपा) और कुपेंद्र रेड्डी (जद (एस)) मैदान में हैं। क्रॉस वोटिंग के खतरों के बीच सभी पार्टियों ने उन नेताओं को व्हिप जारी किया है।
- 4. हिमाचल प्रदेश में, कांग्रेस ने अपने सभी नेताओं, पार्टी उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को वोट देने के लिए व्हिप जारी किया है।
- 5. 13 राज्यों के 50 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म होने वाला है, जबकि दो राज्यों के बाकी छह सदस्य 3 अप्रैल को रिटायर होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications