Monsoon Session 2023: मणिपुर हिंसा पर संसद में भारी हंगामा, आप MP संजय सिंह पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड
Monsoon Session Sanjay Singh News: संसद का मानसून सत्र चल रहा है। ऐसे में विपक्षी दलों का मणिपुर हिंसा को लेकर सदन में हंगामा जारी है। इस बीच आप सांसद संजय सिंह पर राज्यसभा स्पीकर ने बड़ा एक्शन लिया है। उनको पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया है।
दरअसल, पूरा विपक्ष मिलकर संसद के दोनों सदनों में मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग कर रहा है। विपक्ष की मांग है कि मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी दोनों सदनों में बयान दें। जिसे लेकर विपक्षी दलों (INDIA) का संसद में भारी हंगामा जारी है।

सांसद संजय सिंह पर बड़ा एक्शन
इस बीच मणिपुर मुद्दे पर सदन में विपक्ष के विरोध के दौरान राज्यसभा सभापति ने AAP सांसद संजय सिंह को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया। यानी कि अब आप सांसद राज्यसभा सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
वेल में आकर हंगामा करने लगे संजय सिंह
हुआ यूं कि राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान आप सांसद संजय सिंह चेयरमैन की कु्र्सी के सामने आकार जोर-जोर से चिल्लाने लगे, सांसद को सभापति लगातार अपनी जगह पर जाने के लिए कह रहे थे, लेकिन जब संजय सिंह अपनी सीट पर नहीं गए। फिर सदन में नेता पीयूष गोयल सभापति से संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।
जिसके बाद संजय सिंह के खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव को सभापति ने मंजूरी दे दी और संजय सिंह को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।
आप ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
वहीं संजय सिंह पर हुई कार्रवाई को लेकर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि हमारी लीगल टीम इस मामले को देखेगी। फिलहाल सस्पेंड करने के खिलाफ विपक्षी दलों के नेता राज्यसभा के सभापति से मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications