रजनीकांत ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, जारी किया बड़ा बयान

नई दिल्ली। दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया है, साथ ही किसी भी पार्टी को रजनीकांत ने अपना समर्थन देने से भी साफ इनकार किया है। उन्होंने ने इस बारे में एक बयान जारी करके कहा है कि उनकी पार्टी इस लोकसभा चुनाव में नहीं उतरेगी और ना ही उनकी ओर से कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। साथ ही रजनीकांत ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह का या उनकी फोटो का 2019 लोकसभा चुनाव में किसी तरह से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। रजनीकांत ने कहा कि उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह और उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करके प्रोपेगेंडा नहीं फैलाया जाना चाहिए।

rajnikanth

बता दें कि रजनीकांत के साथ ही कमल हसन ने भी राजनीति में कदम रखा था, जिसके बाद माना जा रहा था कि दोनों ही दिग्गज आने वाले लोकसभा चुनाव दक्षिण की राजनीति में अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही दिल्ली की राजनीति में भी बड़ा असर डाल सकते हैं। एक तरफ जहां रजनीकांत ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है तो दूसरी तरफ कमल हसन लगातार राजनीति में सक्रिय हैं और दिल्ली में काफी दिनों से मौजूद हैं।

रजनीकांत ने अपने बयान में कहा कि तमिलनाडु की सबसे बड़ी समस्या पानी की है, आने वाले चुनाव में जो भी इस समस्या का समाधान करे लोगों को उसे जरूर अपना वोट देना चाहिए। बता दें कि रजनीकांत ने 31 दिसंबर 2017 को राजनीति में आने का ऐलान किया था। हालांकि अभी तक रजनीकांत ने आधिकारिक रूप से अपनी पार्टी का ऐलान नहीं किया था।

इसे भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश अफवाह'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+