राफेल डील पर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पर बरसे राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। राफेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह मामला शुरू से ही साफ था, इसमे किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं थी। कांग्रेस ने सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए निराधार आरोप लगाए थे। गौर करने वाली बात है कि आज सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले पर दायर तमाम याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इसे खारिज कर दिया। कोर्ट ने तमाम याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा इस मामले में जांच की जरूरत नहीं है।

rajnath

अपने फैसले में कोर्ट ने कहा कि हम इस प्रक्रिया से पूरी तरह से संतुष्ट हैं और इसमें संदेह की कोई वजह नहीं है। कोर्ट ने कहा कि हमारे लिए यह सही नहीं है कि हम अपीलीय प्राधिकारी बने और सभी पहलुओं की जांच करे। कोर्ट ने कहा कि ऐसा नहीं लगता है कि इस डील के जरिए किसी भी तरह का पक्षपात हुआ है। मामले की सुनवाई कर रहे चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि इस डील को लेकर लोगों की आम धारणा क्या है इससे हमे फर्क नहीं पड़ता है। साथ ही यह भी कहा कि डिफेंस डील में न्यायपालिया के अधिकार सीमित होते हैं, वह भी उस समय जब प्रतिद्वंदियों के पास इससे भी आधुनिक हथियार हो।

इसे भी पढ़ें- राफेल पर संसद में हंगामा, BJP के नारे- 'राहुल गांधी माफी मांगो'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+