कश्मीर के लोग हमारे थे, हमारे हैं और हमेशा हमारे रहेंगे- राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। लखनऊ में जिस तरह से कश्मीरी व्यापारी के साथ मारपीट की खबर सामने आई उसके बाद देशभर में लोग कश्मीरी लोगों की सुरक्षा को लेकर बात कर रहे हैं। खुद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ऐसे लोगों की कड़ी चेतावनी दी है जो लोग कश्मीर के लोगों को निशाना बना रहे हैं। राजनाथ सिंह ने साफ तौर पर कहा कि मैं पूरे देश को एक संदेश देना चाहता हूं कि कश्मीर के लोग हमारे लोग थे हैं और आगे भी रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने देशभर के तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कश्मीर के लोगों की सुरक्षा को लेकर भी अपील की है।

सुरक्षा को पुख्ता करें

सुरक्षा को पुख्ता करें

गृहमंत्री ने कहा कि मैंने कश्मीर के बच्चों के खिलाफ कुछ घटनाएं सुनी हैं, मैं पूरे देश को यह संदेश देना चाहता हूं कि कश्मीर के लोग हमारे थे, हमारे हैं और हमारे रहेंगे। मैंने तमाम प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वह कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को पुख्ता करें और उन्हें अपना प्यार दें। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए का कि अगर कोई भी कश्मीरी छात्रों के खिलाफ षड़यंत्र करता है या फिर उन्हें परेशान करता है तो यह हर भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह कश्मीरी छात्रों के साथ खड़ा रहे।

पीएम मोदी ने भी जताई चिंता

पीएम मोदी ने भी जताई चिंता

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के लोगों निशाना साधे जाने को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी। पीएम मोदी के हवाले से प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वी करके कहा गया कि देश में एकता का वातावरण बनाए रखना बहुत अहम है। लखनऊ में कुछ सिरफिरे लोगों ने हमारे कश्मीरी भाइयों के साथ जो हरकत की थी, उस पर यूपी सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। मैं अन्य राज्य सरकारों से भी आग्रह करूंगा कि जहां भी ऐसी हरकत करने की कोई कोशिश करे, उस पर कठोर कार्रवाई की जाए।

युद्धवीर गिनती नहीं करता

युद्धवीर गिनती नहीं करता

राजस्थान के बीवर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने उन लोगों पर भी जमकर हमला बोला जो एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या को पूछ रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि अरे संख्या पूछते हो आप, कितने लोग मारे गए। संख्या पूछने वालों से कहना चाहता हूं जो युद्ध वीर होता है मारे गए लोगों की गिनती नहीं करता है।

गिरफ्तार हुआ आरोपी

गिरफ्तार हुआ आरोपी

बता दें कि लखनऊ में जिन दो कश्मीरी ड्राइ फ्रूट्स बेचने वाल युवकों के साथ बजरंग दल के लोगों ने पिटाई की थी। उनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो और पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। जिसके बाद वीडियो के आधार पर पुलिस एक आरोपी बजरंग सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ पुलिस ने कहा कि अगर अराजकता फैलाई गई तो बड़ी कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+