राजनाथ सिंह- पीएम मोदी की नीयत और ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं उठा सकता

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। देश के गृह मंत्री और सीनियर भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीयत और ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है। राजनाथ सिंह ने पटना में एक कार्यक्रम में कहा कि मैं मोदी जी को सालों से जानता हूं। हमने साथ काम किया है। मोदी जी ने अधिक काम नहीं किया इस पर तो हर कोई सवाल उठा सकता है। लेकिन कोई भी मोदी जी की नीयत और ईमानदारी पर सवालिया निशान नहीं लगा सकता है।

Rajnath Singh says no one can question on pm modi honesty

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस के शुक्रवार को हमले के एक दिन बाद राजनाथ सिंह ने उनके कार्यकाल में हुए कामों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश जो तरक्की की है, वो है अब तक नहीं हुई। अब भारत को मजबूत और सशक्त देश के तौर पर देखा जाता है। उन्होंने पीएम मोदी को उनके कार्यकाल में किए गए कामों के लिए शुक्रिया कहा।

Rajnath Singh says no one can question on pm modi honesty

राहुल गांधी पर हमला करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वो राफेल मामले में देश को गुमराह कर रहे हैं। राहुल गांधी इस मामले में झूठे तथ्य और भ्रम पैदा कर रहे हैं। जबकि रक्षा मंत्री ने संसद में सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। देश के लोग जानते हैं कि वो उन्हें बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले बिहार की राजधानी पटना पहुंचने पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह का एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने भव्‍य स्‍वागत किया। उन्‍होंने पार्टी के संकल्‍प पत्र के लिए लोगों से विचार-विमर्श भी किया। गौरतलब हैं कि राजनाथ सिंह बीजेपी के संकल्‍प पत्र समिति के अध्‍यक्ष भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+