मोदी की कैबिनेट में अपने लिए नबंर 2 की कुर्सी चाहते हैं राजनाथ

modi-rajnath
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल में बढ़त मिलती देख बीजेपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। लगातार बैठकों और मुलाकातों का दौर जारी है। पार्टी के बड़े नेताओं की नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की होड़ लगी हुई है।

बीजेपी नेताओं की इस बैठक पर संघ के नेता भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। खबर के मुताबिक, आरएसएस और बीजेपी में इस बात पर चर्चा हो रही है कि सरकार के रोजमर्रा के कामकाज में संघ दखल न दे। मोदी सरकार में संघ की दखल नहीं चाहते हैं। मोदी ने कहा है कि संघ अपनी प्राथमिकताएं पहले ही बता दे, ताकि उस पर काम किया जा सके। सरकार बनी तो संघ के शीर्ष नेतृत्व से सीधे बातचीत की जाएगी।

बैठक में बीजेपी में बड़े नेताओं का सम्मान और उनकी भूमिका पर भी बहस हुई। राजनाथ सिंह अब तक कहते रहे हैं कि वो सरकार में शामिल नहीं होंगे, लेकिन संघ ने उनसे सरकार में शामिल होने को कहा है। खबर ये भी मिल रही है कि राजनाथ का कहना है कि सरकार में वो तभी शामिल होंगे जब उन्हें नंबर दो की कुर्सी मिलेगी।

अब तक किसी भी पद से इंकार करने वाले राजनाथ मोदी के बाद अपना स्थान चाहते है। सरकार में नबंर दो की हैसियत की मंशा रखने वाले राजनाथ की पैरवी खुद संघ कर रहा है। ऐसे में देखना होगा कि मोदी संघ औऐर राजनाथ की अर्जी को कितना तव्वजो देते है। ऐसे में नतीजें आ ने से पहले ही भाजपा में सरकार और मंत्री पद के लेकर घमासान होता दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+