Rajnath Singh in Ladakh: पैंगॉन्ग झील के पास पैरा कमांडोज का शक्ति प्रदर्शन, रक्षा मंत्री ने चलाई मशीन गन

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा विवाद के बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे हैं, जहां के पैंगॉन्ग झील के पास स्टकना में राजनाथ सिंह के सामने पैरा कमांडोज ने शक्ति प्रदर्शन किया तो वहीं रक्षा मंत्री ने भी मशीन गन चलाकर चीन को भारत की ताकत का एहसास करा दिया। मालूम हो कि रक्षा मंत्री आज पूर्वी लद्दाख के गलवन में चीनी सैनिकों से हुई खूनी झड़प में घायल हुए जवानों से मुलाकात करेंगे।

Recommended Video

    Rajnath Singh का Leh दौरा, अत्याधुनिक Pika Machine Gun से साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
    राजनाथ सिंह ने चलाई मशीन गन

    राजनाथ सिंह ने चलाई मशीन गन

    गौरतलब है कि पैंगॉन्ग झील वही एरिया है,जहां सबसे पहले भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आए थे, यहां एक खास बात आपको बता दें कि जब इंडिया और चीन के बीच विवाद शुरू हुआ था तब पैरा कमांडोज को लद्दाख भेजा गया था।

    दिल्ली से विशेष विमान के जरिए लेह पहुंचे हैं राजनाथ सिंह

    मालूम हो कि शुक्रवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान के जरिए लेह पहुंचे राजनाथ सिंह सबसे पहले स्टकना के एक बेस पर पहुंचे। इस दौरान सेना की उत्तरी कमान के कई वरिष्ठ अधिकारी, सीडीएस जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे भी उनके साथ रहे।

    लद्दाख रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री ने किया था Tweet

    लद्दाख रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री ने किया था Tweet

    लद्दाख रवाना होने से पहले ट्विटर पर लिखा है कि मैं दो दिवसीय लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर लेह के लिए रवाना हो चुका हूं, मैं सीमाओं पर स्थिति की समीक्षा करने और क्षेत्र में तैनात सशस्त्र बल के जवानों के साथ बातचीत करने के लिए आगे के क्षेत्रों का दौरा करूंगा।

    3 जुलाई का दौरा हुआ था रद्द

    आपको बता दें कि 3 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लेह-लद्दाख का दौरा करना था लेकिन अचानक उनका दौरा रद्द हुआ और उनकी जगह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जुलाई को एक दिवसीय मौके पर लेह-लद्दाख पहुंचे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+