पिथौरागढ़ में राजनाथ बोले- शांति भंग की तो पाकिस्‍तान पर हम पलटवार करेंगे

पिथौरागढ़, 20 नवंबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में शहीद सम्‍मान में पहुंचे। यहां रक्षामंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा पाकिस्तान भारत में शांति को अस्थिर करने के लिए हर संभव प्रयास करता है लेकिन हमने उन्हें स्पष्ट संदेश दिया है कि हम पलटवार करेंगे। यह एक नया और शक्तिशाली भारत है।

rajnath

राजनाथ ने कहा कि उत्तराखंड में 4 धाम हैं और अगर 'सैन्या धाम' बना तो हमारे यहां पांचवां धाम होगा। सैन्‍य धाम मेंशहीदों के घरों की मिट्टी होगी। सैन्य धाम में शहीदों और उनके गांवों के नाम भी लिखे होंगे। उन्‍होंने कहा 18 नवंबर को मैं रेजांग एलए गया जहां मुझे कुमाऊं बटालियन के 124 जवानों द्वारा किए गए चमत्कार के बारे में बताया गया इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसमें 114 जवान शहीद हुए, लेकिन उन्होंने 1200 से अधिक चीनी सैनिकों को मार गिरााया था।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए इंडियन टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी से की और कहा धोनी की तरह पुष्‍कर धामी भी अच्छे फिनिशर हैं।

Recommended Video

    Rezang La Memorial: 1962 के हीरो RV Jatar, जिन्हें Rajnath Singh ने किया एस्कॉर्ट | वनइंडिया हिंदी

    बता दें अगले साल उत्‍तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में राजनाथ सिंह का ये दौरा अहम माना जा रहा है। राजनाथ सिंह पाकिस्‍तान पर बरसते हुए बोले कि भारत चाहता हैं कि हमारे पड़ोसी देश से अच्‍छे संबंध हो लेकिन कुछ ऐसे देश है जिन्‍हें ये तक पता नहीं कि अपने पड़ोसियों से कैसे संबंध रखना चाहिए।

    रक्षामंत्री ने कहा पड़ोसी देश लगातार नापाक कोशिश कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने धमकाने के अंदाज में कहा अगर गड़बड़ करोंगे तो हम सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राक कर सकते हैं, एयर स्ट्राइक कर सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि एक और पड़ोसी (चीन) देश है। जिनके साथ हम पड़ोसियों जैसे रिश्ते रखना चाहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+