गुजरात: राजकोट कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रानील राजगुरू ने अपने पद से दिया इस्तीफा

राजकोट। गुजराज कांग्रेस में शायद सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोमवार को राजकोट कांग्रेस के अध्यक्ष इंद्रनील राजगुरु ने अचानक इस्तीफा दे दिया। हालांकि पार्टी ने अभी तक उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया है और ना ही पार्टी की ओर से इस पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने यह इस्तीफा निजी कारणों से दिया है।

कांग्रेस

हाल ही में हुई गुजरात विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सीएम विजय रुपाणी के सामने राजकोट पश्चिम सीट से उतारा था। वह गुजरात में कांग्रेस के सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक थे। चुनावी हलफनामें में उन्होंने अपनी आय 141 करोड़ रुपये बताई थी।

12वीं पास राजगुरु पेशे से कारोबारी रहे हैं। होटल और निर्माण में उनकी रुचि रही है। उन्होंने अपने हलफनामे में 4.5 करोड़ रुपये की लंबोर्गिनी कार के साथ 12 वाहनों का खुलासा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+