मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के अंतिम दर्शन के लिए ऋषिकेश जाएंगे रजनीकांत
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती का एक लंबी बिमारी के बाद बुधवार रात निधन हो गया। वो 86 साल के थे और रात 10 बजकर 20 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। शुक्रवार को ऋषिकेश के शीशमझाड़ी स्थित आश्रम में उन्हें भू-समाधि दी जाएगी। इस बीच बड़ी खबर यह आ रही है कि सुपर स्टार रजनीकांत स्वामी दयानंद सरस्वती के अंतिम दर्शन के लिए ऋषिकेश पहुंचने वाले हैं।

आश्रम में बड़ी संख्या में उनके अनुयायी और श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। उनके शव को सुरक्षित रखने के लिए रासायनिक लेप लगाया गया है। निधन की खबर पाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शोक प्रकट किया है। नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा है कि यह निजी क्षति है।












Click it and Unblock the Notifications