रजनीकांत बोले- 'कमल हासन और मेरे रास्ते अलग हैं लेकिन लक्ष्य एक है'

Recommended Video

    Rajinikanth praises Kamal Haasan, calls him efficient person | वनइंडिया हिंदी

    चेन्नई। सुपर स्टार रजनीकांत ने पहली बार कमल हासन द्वारा लॉन्च की गई पार्टी 'मक्कल नीति मय्यम' (एमएनएम) को लेकर बयान दिया है। मदुरै में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए रजनीकांत ने कहा कि कमल हासन की जनसभा अच्छी थी। मैंने इसे देखा। हमारे रास्ते और शैलियां भले ही अलग हों, मगर हमारा लक्ष्य एक ही है और वह है, लोगों के लिए अच्छा काम करना। हालांकि रजनीकांत ने कमल हासन की पार्टी के साथ गठबंधन करने को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की।

    rajinikanth

    रजनीकांत ने कहा कि, कमल हासन एक कुशल व्यक्ति हैं। वे लोगों का विश्वास जीतेंगे। एक तमिल मैगजीन में अपने साप्ताहिक स्तंभ ने दावा किया था कि उनकी अपने समकालीन और मित्र रजनीकांत के साथ गुप्त बैठक हुई थी और फैसला किया गया कि बाद में प्रतिद्वंद्वी बनने की स्थिति में भी वे मर्यादा बनाए रखेंगे। हालांकि मैगजीन ने यह खुलासा नहीं किया कि बैठक कब हुई थी।

    हासन ने मदुरै में बुधवार को अपनी पार्टी मक्काल नीति मय्यम का आगाज किया जबकि रजनीकांत ने दिसंबर में घोषणा की थी कि वह राजनीति में प्रवेश करेंगे। बता दें कि थलाइवा फेम रजनीकांत राजनीति में आने की घोषणा कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक वेबसाइट www.rajinimandram.org भी लॉन्च की है। रजनीकांत ने लोगों से जुड़ने की अपील की है, ताकि तमिलनाडु में राजनीतिक बदलाव आ सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+