#Rajinikanth: सुपरस्टार रजनीकांत की राजनीति में एंट्री, बताया- वक्त की जरूरत
चेन्नई। कयासों का दौर खत्म और तमिल सिनेमा में भगवान का दर्जा प्राप्त अभिनेता रजनीकांत ने आज ऐलान कर दिया कि वो राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। चेन्नई के राघवेंद्र हॉल में अपने फैंस के बीच उन्होंने ऐलान किया कि वह राजनीति में एंट्री ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वक्त की जरूरत है। साथ ही उन्होंने तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। माना जा रहा है कि रजनीकांत के राजनीति में आने से प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है।

रजनीकांत ने कहा कि वह अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे, इस समय राज्य की हालत बहुत ज्यादा खराब है, नेता हमारा ही पैसा लूट रहे हैं, ऐसे में मेरा राजनीति में आना काफी जरूरी हो जाता है। उन्होंने घोषणा की कि अगले विधानसभा चुनावों में वह राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां भी सत्ता का दुरुपोयग होगा, मैं उसके खिलाफ खड़ा रहूंगा, उन्होंने कहा कि आज चारों ओर भ्रष्टाचार है और राजनीति का सिर्फ नाटक हो रहा है।
मैं नाम,पैसे या शोहरत के लिए राजनीति में नहीं आ रहा
रजनीकांत ने कहा कि मैं नाम,पैसे या शोहरत के लिए राजनीति में नहीं आ रहा। तमिलनाडु की राजनीति में बदलाव का वक्त आ गया है। हम व्यवस्था को बदल देंगे।
लता रजनीकांत पति के साथ
उनकी पत्नी लता रजनीकांत ने भी कहा है मैं उनके साथ हूं तो वहीं तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने कहा था कि अगर रजनीकांत राजनीति में कदम रखते हैं तो मैं जरूर उनके साथ काम करना चाहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications