Rajinikanth की तबीयत खराब, अस्पताल में किया गया एडमिट

नई दिल्ली। Rajinikanth admitted in hospital: सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत अचानक खराब होने के चलते उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर अस्थिर हो गया था, जिसके बाद उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इससे पहले वह चेन्नई स्थित अपने फार्म हाउस पर सेल्फ आइसोलेशन में थे। इसी 31 दिसंबर को रजनीकांत अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान भी करने वाले हैं।

Recommended Video

    Superstar Rajnikanth की तबीयत बिगड़ी,Hyderabad के Apollo Hospital में भर्ती | वनइंडिया हिंदी
    Rajinikanth, Rajinikanth admitted in hospital, what is blood pressure fluctuations, why Rajinikanth admitted in hospital, Rajinikanth in hospital, रजनीकांत, अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत, रजनीकांत अस्पताल में क्यों भर्ती हुए, अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत

    हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल ने एक बयान जारी कर कहा है, रजनीकांत को ब्लड प्रशर अस्थिर होने के बाद इस सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिस्चार्ज से पहले जब तक उनका ब्लड प्रेशर सही लेवल पर नहीं आ जाता तब तक उनकी जांच और निगरानी की जाएगी। उन्हें कोई अन्य लक्षण नहीं हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

    इससे पहले खबर आई थी कि रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'अन्नाथे' की शूटिंग को रोक दिया गया है क्योंकि सेट पर कोरोना संक्रमण फैल गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यहां आठ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रजनीकांत इस फिल्म के लिए 14 घंटे तक शूटिंग कर रहे थे। वह इस फिल्म की शूटिंग को जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं लेकिन इसी बीच सेट पर कोरोना संक्रमण फैलने की खबर आ गई। जिसके बाद सेट पर कुछ समय के लिए शूटिंग को रोकना पड़ा और जो लोग कोरोना संक्रमित नहीं पाए गए उन्हें आइसोलेशन में जाने को कहा गया है। इसी वजह से रजनीकांत भी अपने फार्म हाउस पर सेल्फ आइसोलेशन में थे।

    ऐसा बताया जा रहा है कि जो लोग संक्रमित पाए गए हैं, वह तकनीकी दल के सदस्य हैं। जिसके बाद सावधानी बरतते हुए शूटिंग को अस्थायी रूप से निलंबित करना पड़ा है। ये शूटिंग बायो सिक्योर बबल में हो रही थी लेकिन फिर भी कोरोना संक्रमण फैल गया। ये टीम रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग कर रही थी, जिसका शेड्यूल 45 दिनों तक का था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+