नहीं होगी राजीव कपूर की चौथा रस्म, नीतू कपूर ने बताई वजह

नई दिल्ली। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, जिसके बाद मंगलवार शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजीव कपूर के अंतिम संस्कार के बाद अब नीतू कपूर ने राजीव कपूर की चौथी को लेकर जानकारी साझा की है। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि मौजूदा महामारी के चलते हालात की वजह से राजीव कपूर जी का चौथा नहीं होगा,ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, पूरा कपूर परिवार आपकी इस दुख की घड़ी में साथ है।

दो साल में कपूर परिवार को कई बड़े झटके

दो साल में कपूर परिवार को कई बड़े झटके

बता दें कि राजीव कपूर राज कपूर के तीन बेटों में सबसे छोटे बेटे थे। पिछले दो साल कपूर परिवार के लिए काफी मुश्किल भरे गुजरे हैं। 2018 में राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया था। वहीं 2020 में परिवार को एक साथ दो बड़े झटके लगे, पहले जनवरी 2020 में राज कपूर की बड़ी बेटी रितु नंदा का निधन हो गया और उसके बाद अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर के निधन को अभी एक वर्ष भी पूरे नहीं हुए थे कि राजीव कपूर का 9 फरवरी को निधन हो गया।

रणधीर कपूर ने किया अंतिम संस्कार

रणधीर कपूर ने किया अंतिम संस्कार

कपूर परिवार में रणधीर कपूर सबसे बड़े सदस्य हैं और उन्होंने ही राजीव कपूर के अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की। इस दौरान रणधीर कपूर काफी भावुक नजर आए। राजीव कपूर के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। फिल्म जगत की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए राजीव कपूर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शाहरुख खान सहित कई बड़ी हस्तियां राजीव कपूर के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए घर पहुंचे।

करीना, आलिया समेत कई लोग रहे मौजूद

करीना, आलिया समेत कई लोग रहे मौजूद

राजीव कपूर की अंतिम विदाई के वक्त कपूर परिवार एक साथ दिखा। करीना कपूर गर्भवती होने के बावजूद अपने अंकल के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंची। वहीं आलिया भट्ट जोकि मालदीव में छुट्टी मना रही थीं वो भी वहां से लौट आई हैं। बता दें कि राज कपूर के तीनों बेटों में राजीव कपूर सबसे छोटे थे, जबकि ऋषि कपूर मझले और रणधीर कपूर सबसे बड़े बेटे थे। राज कपूर की दो बेटियां भी थीं जिसमे रीमा जैन छोटी बेटी हैं। राजीव कपूर के निधन के बाद करिश्मा कपूर, आदर जैन, अरमान जैन, रजा मुराद, बबीता, आशुतोष गोवारिकर, सोनाली बेंद्रे, नील नितिन मुकेश, अनिल अंबानी, चंकी पांडे, प्रेम चोपड़ा, रणबीर कपूर सहित कई लोग मौजूद रहे।

58 वर्ष की आयु में निधन

58 वर्ष की आयु में निधन

गौरतलब है कि 58 वर्षीय राजीव कपूर को मंगलवार को दोपहर में दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी मौत ह गई थी। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें चेम्बूर इलाके के इनलेक्स अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाया गया, जहां भर्ती करने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन के बाद राजीव कपूर का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए रखा गया और शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+