टोल टैक्‍स बचाने के लिए शार्टकट लेते हुए शख्‍स ने पटरी पर चढ़ा दी SUV, सामने से आई ट्रेन और फिर...

जोधपुर, 21 जुलाई। राजस्‍थान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक एसयूवी को एक शख्‍स ने पटरी पर चढ़ा दिया। जिसके कुछ देर बाद ही सामने से आई मालगाड़ी ने कार को टक्‍कर मारी। आइए जानते हैं आखिर इस कार और उसमें सवार लोगों का क्‍या हुआ ?

train
कैमरे में कैद हुआ ये नजारा राजस्थान के जोधपुर के फलोदी इलाके का है। जहां पर एक तेज रफ्तार मालगाड़ी ने एक वाहन को टक्कर मार दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वाहन के चालक ने टोल का भुगतान न करने के लिए शॉर्टकट का सहारा लिया था। घटना के दृश्य सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। वीडियो में एक सफेद कार को तेज रफ्तार मालगाड़ी से टकराते हुए दिखाया गया है। वाहन कथित तौर पर ट्रेन की पटरी पर फंस गया और लंबे समय तक मौके से उसे हटाया नहीं जा सका।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब एसयूवी ट्रेन की चपेट में आई तो उसमें सवार यात्री नहीं थे। घटना में किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो शख्‍स इस घटना को दूर खड़े देख रहे हैं। पटरी में फंसी कार को जब उस पर सवार लोग नहीं निकाल पाए तो ट्रेन आती देख वो अपनी जान बचाते हुए कार से उतर कर दूस जाकर खड़े हो गए। जिसके कारण उनकी जान बच गई।

तीन दिन पहले एक अलग घटना में छत्तीसगढ़ सीमा के पास निगौरा रेलवे स्टेशन के पास एक रेलवे पुल पर एक गाड़ी के गिरने से मालगाड़ी का हादसा हो गया। ट्रेन बिलासपुर से कटनी जा रही थी। पिछले हफ्ते, एक और दुर्घटना में, मुलुंड रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन मुंबई के मुलुंड की ओर जा रही थी जब यह घटना हुई।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, "घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद काम किया गया और कुछ घंटों में पूरा कर लिया गया। माल यार्ड पर यातायात अब बहाल कर दिया गया है।

हरियाणा में भारी बारिश से आफत, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, देखें तस्वीरेंhttps://hindi.oneindia.com/photos/haryana-rain-water-logging-pictures-oi65021.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+