सेना ने टैंकों के साथ दिखाई ताकत, देखकर आपका सीना भी हो जाएगा गर्व से चौड़ा
सूरतगढ़ः राजस्थान के सूरतगढ़ में सेना ने बुधवार को टैंक से रिहर्सल की। रिहर्सल के कारण सूरतगढ़ में महाजन फील्ड फायरिंग रैंज को बंद कर दिया गया। सेना की रिहर्सल में कई टैंकों का इस्तेमाल किया गया था। सेना के जवान टैंकों को रेतीले इलाके में चलाने की रिहर्सल कर रहे थे।

राजस्थान के सूरतगढ़ से कुछ किलोमीटर की दूरी पर पाकिस्तान की सीमा लगती है। यहां सेना किसी भी आपातकालीन हमले से निपटने के लिए तैयार रहती है। सूरतगढ़ राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पढ़ता है।
सूरतगढ़ में सेना का एयरबेस स्टेशन के अलावा सैनिक छावनी भी है। सूरतगढ़ में सेना द्वारा रातभर निगरानी रखी जाती है। कुछ महीने पहले पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों के आस-पास सुरक्षा पुख्ता करने के आदेश दिए गए थे।
यह भी पढ़ें-इंडिया बाज़ार डॉट इन के साथ जुड़कर रोज कमाएं 7500 रुपए












Click it and Unblock the Notifications