ब्रिटेन में Coronavirus का नया स्ट्रेन मिलने के बाद राजस्थान में 811 ब्रिटिश पर्यटकों की खोज शुरू
जयपुर। Rajasthan begun Tracking of British Tourists: राजस्थान में 811 ब्रिटिश पर्यटकों को ट्रैक करना शुरू कर दिया गया है, जो बीते दो महीने में राज्य में आए हैं। ये फैसला ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद एहतियात के तौर पर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के साथ पर्यटकों की जानकारी शेयर की है। अपर निदेशक (स्वास्थ) रविप्रकाश शर्मा ने कहा कि उन्होंने पर्यटकों का विवरण जिला कलेक्टर को दे दिया है और उन्हें कहा है कि वह इन पर्यटकों को आइसोलेट करना और इनकी जांच करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है, विभाग हर संभव कदम उठाने को तैयार है। सबसे अधिक ब्रिटिश पर्यटक जयपुर में आए हैं, जिनकी संख्या 333 है। जयपुर के अलावा जोधपुर में 73, अजमेर में 70, अलवर में 48, उदयपुर में 43, कोटा में 39 और झुंझनू में 24 पर्यटक आए हैं। जयपुर के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी नरोत्तम शर्मा ने कहा कि स्क्रीनिंग और सैंपलिंग का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा, 'जो भी ब्रिटेन से आए हैं, हम उन सभी को मॉनिटर करेंगे। तीन से चार दिनों में हम ब्रिटेन से जयपुर आए हर एक पर्यटक तक पहुंच जाएंगे।'
आपको बता दें कोरोना वायरस के नए वेरियंट से बचाव के लिए भारत ने भी अन्य देशों की तरह ही ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर अस्थायी तौर पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसा बताया जा रहा है कि वायरस का ये नया स्ट्रेन 70 फीसदी अधिक तेजी से फैलता है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर राज्यों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि ब्रिटेन से लौटे लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाए।
देश में COVID टीकाकरण के लिए सरकार पूरी तरह तैयार, इन 4 राज्यों में हो रहा ड्राई रन का आयोजन












Click it and Unblock the Notifications